फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers accused of illegally taking blank checks for KCC

किसानों ने केसीसी के लिए गैरकानूनी रूप से खाली चेक लेने का आरोप लगाया

Tue, 05 Jul 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers accused of illegally taking blank checks for KCC
बैंक शाखा के सामने विरोध प्रकट करते किसान। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। नगूरां तथा आसपास के गांव के किसानों ने मंगलवार को नगूरां स्थित पीएनबी की शाखा के अधिकारियों पर किसान कृषि कार्ड लोन के दौरान गैरकानूनी रूप से खाली चेक लेने के आरोप लगाते हुए बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने सूचना मिलते ही एलडीएम प्रेमचंद अहलावत मौके पर पहुंचे तथा भविष्य में किसानों के अलावा किसी भी ग्राहक के साथ ऐसा नहीं करने की चेतावनी कर्मचारियों को दी है।
विज्ञापन

किसान परमल, गजे सिंह, बलवान, शमशेर, रणबीर, राजू ने बताया कि किसान परमल द्वारा पीएनबी शाखा नगूरां से किसान कृषि कार्ड लोन के लिए नवीनीकरण करवाने के लिए बैंक में फाइल लगाई थी। इस पर एक बैंक अधिकारी ने उसकी फाइल को उठा कर पटक दिया। बार-बार अनुरोध करने के बाद भी उसकी किसी कर्मचारी तथा बैंक मैनेजर ने नहीं सुनी। यही नहीं बैंक मैनेजर तथा कर्मचारी द्वारा किसान कृषि कार्ड पर लोन लेने के लिए पहले पांच खाली चेक देने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक खाली चेक नहीं दिए जाएंगे, तब तक किसी भी सूरत में लोन नहीं दिया जाएगा। अन्य लोगों ने बताया कि बैंक कर्मचारियों ग्राहकों को बार-बार कोई न कोई बहाना करके धमकाते रहते हैं। महिलाएं भी बैंक में डरी सहमी नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा मैनेजर बोले-नियम के तहत लिए जा रहे खाली चेक
शाखा मैनेजर राजेंद्र सहगल ने कहा कि किसानों से बैंक नियमों के तहत ही पांच खाली चेक लिए जा रहे हैं। किसी ग्राहक को कोई परेशान नहीं किया जा रहा है। किसान परमल मामले की जानकारी है। मामले को बैठकर सुलझा लिया जाएगा।
किसानों से खाली चेक लेना गलत : अहलावत
पीएनबी के लीड बैंक मैनेजर प्रेमचंद अहलावत ने कहा कि किसानों की शिकायत मिली है कि नगूरां बैंक मैनेजर द्वारा किसान कृषि कार्ड लोन के बदले पांच खाली चेक लिए जा रहे हैं। खाली चेक लेना गैरकानूनी है। इसके लिए बैंक मैनेजर के अलावा कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसा नहीं हो।

बैंक मैनेजर के खिलाफ डीसी से मिलेंगे : कंडेला
भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता छज्जूराम कंडेला ने कहा कि किसानों की कई बार इस शाखा के प्रति शिकायतें मिल चुकी हैं। इस मामले को लेकर डीसी से मिलकर बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed