{"_id":"65df77e78c4be0a78e0a780d","slug":"farmer-leaders-sought-public-support-for-mahapanchayat-jind-news-c-199-1-jnd1001-113646-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसान नेताओं ने महापंचायत के लिए मांगा जन समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसान नेताओं ने महापंचायत के लिए मांगा जन समर्थन
Wed, 28 Feb 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
28जेएनडी17: डाहौला गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते किसान नेता। संवाद
अलेवा। कथूरा गांव के किसान नेता अक्षय नरवाल को पुलिस ने 13 फरवरी को खनौरी बाॅर्डर से गिरफ्तार कर लिया था। इसके विरोध में बुधवार को किसान नेता सुशील नरवाल तथा प्रियंका खरकरामजी ने खंड के डाहौला, नगूरां गांव का दौरा अक्षय नरवाल व अन्य किसानों पर लगाई गई संगीन धाराओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही अक्षय नरवाल और उनके साथियों को रिहा करें। सरकार के पास दो दिन का समय है, अन्यथा एक मार्च की कथूरा में होने वाली महापंचायत में सभी संगठन एकत्रित होकर कड़ा फैसला लेंगे। इसके साथ ही जींद जिले के अलग-अलग गांवों में महापंचायत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जनता सरकार मोर्चा की पूरी टीम महापंचायत के प्रचार के लिए गांव-गांव पहुंचकर लोगों का समर्थन जुटा रही है। गांव के मौजिज लोगों ने कहा की सरकार का ये तानाशाही रवैया किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। अगर सरकार दो दिन में संज्ञान नहीं लेती है तो किसी हद तक जाने से किसान पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर राजेश नगूरां, सुरेंद्र, सुभाष कोयल, काला नगूरां, राममेहर खटकड़ मौजूद थे।