फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer leader Dallewal's hunger strike continues on 67th day

Jind News: किसान नेता डल्लेवाल का अनशन 67वें दिन भी जारी

Fri, 31 Jan 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 31 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer leader Dallewal's hunger strike continues on 67th day
नरवाना। दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर 26 नवंबर से अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 67वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि 13 फरवरी से किसान और मजदूर अपनी जायज मांगों को लेकर शंभू, खनौरी और रतनपुरा बॉर्डर पर आंदोलन लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने किसानों से उन मांगों को लागू करने का लिखित में वादा किया था। भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी इन मांगों को लागू करने का वादा किया था।

उन्होंने कहा कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून, डॉ. स्वामीनाथन आयोग के अनुसार फसल के दाम, किसानों-मजदूरों की संपूर्ण कर्ज मुक्ति आदि मानी हुईं मांगों को लागू करवाने के लिए यह आंदोलन चल रहा है, इसलिए केंद्र सरकार को चालू शीतकालीन सत्र में कृषि क्षेत्र की इन मांगों के लिए बजट में कोटा आरक्षित रखना चाहिए। सरकार इस मौजूदा बजट में किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए कोटा रखकर मांगों के प्रति ईमानदारी नहीं दिखाती है तो यह बजट भी किसानों के लिए केवल खानापूर्ति ही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed