फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Factor 8 consignment reached civil hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में पहुंची फैक्टर 8 की खेप

Mon, 14 Jul 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Factor 8 consignment reached civil hospital
14जेएनडी02: नागरिक अस्पताल में मरीजों को फैक्टर 8 वितरित करते डॉ. रमेश पांचाल और अन्य। स्रोत :
जींद। जिले में हिमोफिलिया के मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल में काफी समय बाद राहत मिली है। अस्पताल में सोमवार को हिमोफिलिया मरीजों के लिए फैक्टर 8 वितरण शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने की। शिविर का उद्देश्य हिमोफिलिया से ग्रसित मरीजों को राहत पहुंचाना था। इस विशेष शिविर का आयोजन इंटास फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने फैक्टर 8 की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और इसे प्राथमिकता से निपटाने की बात कही।
विज्ञापन

डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने कहा कि हिमोफिलिया के मरीजों को इंजेक्शन के लिए किसी भी स्तर पर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सरकार की ओर से थैलेसीमिया, हिमोफिलिया, कैंसर स्टेज-3 और 4 के मरीजों को पेंशन प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सरकार ने 55 गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी पेंशन देने की शुरुआत की हुई है। इन 55 गंभीर बीमारियों की जानकारी विभागीय साइट पर उपलब्ध है। नागरिक अस्पताल में लंबे समय से फैक्टर खत्म हो चुके थे। मरीजों को भारी किल्लत हो रही थी। यह फैक्टर महंगे होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को खरीदने में दिक्कत होती रही है।
जिले में इन मरीजों की हालात लगातार बिगड़ने की कगार पर थी। अब अस्पताल में फैक्टर पहुंचने पर इनको मरीजों को वितरित किया गया। अवसर पर डाॅ. अरविंद, डिप्टी सीएमओ डाॅ. रमेश पांचाल तथा हिमोफिलिया सोसायटी से आशुतोष शर्मा मौजूद रहे।

---------------
हिमोफिलिया दो तरह का होता है। हिमोफिलिया ए में फैक्टर 8 की कमी होती और हिमोफिलिया बी में घटक 9 की कमी होती है। दोनों ही खून में थक्का बनाने के लिए जरूरी हैं। यह एक दुर्लभ बीमारी है। एक समय तक हिमोफिलिया का इलाज मुश्किल था लेकिन अब घटकों की कमी होने पर इन्हें बाहर से इंजेक्शन के जरिये डाला जा सकता है। अगर हिमोफीलिया बीमारी की गंभीरता कम है तो दवाइयों से भी इलाज हो सकता है। आमजन को हिमोफिलिया के प्रति सचेत रहना चाहिए।
-डॉ. शिप्रा, नोडल अधिकारी हिमोफिलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed