फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Expressed anger over anti-labor and anti-farmer provisions in the budget

Jind News: बजट में मजदूर, किसान विरोधी प्रावधानों को लेकर जताया रोष

Thu, 06 Feb 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over anti-labor and anti-farmer provisions in the budget
06जेएनडी20: लघु सचिवालय में बजट की प्रतियां फूंकते हुए। संवाद - फोटो : mathura
जींद। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा आह्वान पर वीरवार को पूरे देश में भाजपा सरकार के आम बजट में मजदूर, किसान विरोधी प्रावधानों के विरोध में डीसी कार्यालय के पास केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाई गई। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय मजदूर संगठन सीटू व किसान सभा की तरफ से आक्रोश जाहिर किया गया।
विज्ञापन

सीटू जिला प्रधान सतबीर खरल ने बताया कि भाजपा सरकार सिर्फ चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। इस बजट से एक बार फिर साबित हो रहा है। इसमें न महंगाई को रोकने का कोई उपाय है न नौजवानों के लिए रोजगार का प्रबंध किया गया है। भाजपा सरकार ने अपनी वाहवाही के लिए ही बजट को इस्तेमाल किया और चुनावी ढंग से बजट को सादा जा रहा है। ऐसी स्थिति में देश की जनता को अपनी समस्याओं के लिए आंदोलन के रास्ते ही सरकार की जन विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करना होगा। इस अवसर पर सुरेश करसोला, सुल्तान जांगड़ा, बिट्टू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed