{"_id":"676460c145480f1a6c06209c","slug":"expressed-anger-against-the-union-home-minister-jind-news-c-199-1-jnd1001-127257-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ जताया रोष
Thu, 19 Dec 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
19जेएनडी08: जुलाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकते हुए विभिन्न संगठनों के सदस
जुलाना। डाॅ. भीमराव आंबेडकर के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री के दिए गए बयान को लेकर कस्बे के विभिन्न संगठनों ने वीरवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शन में भवन निर्माण कामगार यूनियन, मनरेगा श्रमिक यूनियन, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मजदूर नेता सुरेश करसोला, सूरजभान खरेंटी व भवन निर्माण कामगार यूनियन के प्रधान सुभाष पांचाल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर जिस संविधान के निर्माता हैं उसके बारे में बात करते हुए अमित शाह ने ये टिप्पणी की। अमित शाह, भाजपा व आरएसएस संविधान और सांविधानिक अधिकारों पर लगातार हमले कर रहे हैं। भाजपा व आरएसएस ने कभी भी संविधान व राष्ट्रीय ध्वज को स्वीकार नहीं किया। अमित शाह को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर गुलाब ,दीनदयाल, आनंद, कश्मीर, कुलदीप, धर्मवीर, सुल्तान जांगड़ा, चांद मौजूद रहे।