फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Expired sanitary pads and chocolates distributed in Anganwadi

Jind News: आंगनबाड़ी में बांटी गई वैधता खत्म सेनेटरी पैड और चॉकलेट

Wed, 05 Mar 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Expired sanitary pads and chocolates distributed in Anganwadi
04जेएनडी17-महिला एवं बाल विकास विभाग में पहुंची महिलाएं। संवाद
जुलाना। पौली गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जा रही बड़ी लापरवाही सामने आई है। पौली गांव में महिलाओं को आंगनबाड़ी वर्कर की ओर से वैधता खत्म सेनेटरी पैड और चॉकलेट बांटी गई। महिलाओं ने जब चॉकलेट पर लिखी तारीख देखी तो उनकी वैधता खत्म मिली। महिलाएं जुलाना के महिला व बाल विकास विभाग में पहुंची तो वहां पर उन्हें कोई भी अधिकारी नहीं मिला। पौली गांव निवासी आरती, कविता, पूनम, गीता और सरोज ने बताया कि उन्हें सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर की ओर से सेनेटरी पैड और चॉकलेट दी गई थी। घर आकर महिलाओं ने जब चॉकलेट की वैधता की तिथि देखी तो उस पर पांच फरवरी 2025 तक वैधता मिली और सेनेटरी पैड 2020 में बने हुए मिले। महिलाओं ने आंगनबाड़ी वर्कर की ओर से की जा रही लापरवाही के खिलाफ जांच की मांग की है।
विज्ञापन

वैधता खत्म चॉकलेट और सेनेटरी पैड हो सकता है घातक
बीपीएल परिवार की महिलाओं को आंगनबाड़ी की ओर से निशुल्क सेनेटरी पैड और चॉकलेट दिए जा रहे हैं, लेकिन पौली गांव में जो पैड और चॉकलेट बांटी गई है दोनों की वैधता खत्म हो चुकी थी। दोनों के प्रयोग से महिलाओं के शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ सकता था। अगर महिलाएं वैधता नही देखती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती।
विज्ञापन

बॉक्स
पौली गांव में सुपरवाइजर को भेजकर पूरे मामले की गहनता से जांच कराएंगे। छानबीन के बाद ही पता चलेगा कि आंगनबाड़ी वर्कर ने लापरवाही क्यों की है।
--संतोष यादव, सीडीपीओ जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed