{"_id":"663164dc9c4929171b007c19","slug":"expenditure-monitoring-team-should-keep-details-of-candidates-expenses-jind-news-c-199-1-jnd1001-116419-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रत्याशी के खर्च का ब्योरा रखे व्यय निगरानी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रत्याशी के खर्च का ब्योरा रखे व्यय निगरानी टीम
Wed, 01 May 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 01 May 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी05: एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग टीम व संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए एक्सपेंडिचर ऑब्जर्व
जींद। सोनीपत लोकसभा के लिए व्यय पर्यवेक्षक अविजीत रक्षित व एन कार्तिक ने मंगलवार को कार्यभार संभालने के साथ ही लघु सचिवालय में व्यय निगरानी टीम व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के हर प्रकार के खर्च का ब्योरा रखने के निर्देश दिए। कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने व्यय निगरानी टीम, अकाउंट्स टीम तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की अलग-अलग बैठक की।
व्यय पर्यवेक्षक अविजीत रक्षित ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी को अपना बैंक खाता खुलवाना होगा। इसके माध्यम से वह चुनाव में खर्च करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नियमों की पूरी जानकारी निगरानी टीम को होनी चाहिए। प्रत्याशियों को अनुमति लेकर ही विभिन्न प्रकार के आयोजन करने होते हैं, जिसकी जानकारी निगरानी टीमों को होनी चाहिए। हर आयोजन की वीडियोग्राफी अवश्य करवाएं।
दूसरे व्यय पर्यवेक्षक एन कार्तिक ने निगरानी टीम को निर्देश दिए कि वे निर्धारित फॉर्मेट में नियमित तौर पर रिपोर्ट प्रेषित करें। यह कार्य बेहद संवेदनशील है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है। अपने कार्य की पूरी जानकारी होनी चाहिए। अपना काम पूर्ण निष्ठा के साथ करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने जरूरी संसाधनों की रिपोर्ट लेते हुए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने व्यय पर्यवेक्षकों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम करते हुए शिकायत का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने निगरानी टीम व अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया कि वे पूर्ण रूप सक्रिय रहें, ताकि उनकी नजरों से कुछ भी न बच सके। बैठक में एसपी सुमित कुमार, एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ, जींद के एसडीएम राकेश सैनी, सफीदों एसडीएम मुनीष फोगाट, नगराधीश नमिता कुमारी, नायब तहसीलदार चुनाव प्रदीप सरोहा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।