फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   expend Rs 25 to go gohana

गोहाना जाने के लिए खर्च करने पड़ेगें 25 रुपये अतिरिक्त

Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
expend Rs 25 to go gohana
गोहाना जाने के लिए बूथ पर खड़ी रोडवेज और सहकारी परिवहन की बसें - फोटो : Jind
रोडवेज ने गोहना जाने के लिए यात्रियों के किराये में 25 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके चलते दिनभर में गोहाना रूट पर चलने वाले पांच हजार यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। गोहाना जाने के लिए अब यात्रियों को 40 के बजाय 65 रुपये किराया देना होगा। वहीं गोहाना जाने के लिए यात्रियों को सफर भी लंबा तय करना पड़ेगा। गोहाना जाने के लिए अब यात्रियों को 45 की जगह 76 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। पिछले सप्ताह से पांडु पिंडारा में रास्ता बंद होने के चलते बसों को नए बाईपास से असरफगढ़, रधाना गांव होते हुए भंभेवा के पास से गोहाना के लिए भेजा जा रहा था। बारिश के कारण भंभेवा के पास रास्ता बिल्कुल बंद हो गया था। इसके चलतेएक सप्ताह से प्राइवेट बसों का गोहाना रूट पर संचालन बंद था। गोहाना रूट पर 17 निजी और छह रोडवेज की बसें चलती हैं। दिनभर में पांच हजार यात्री सफर करते हैं। प्राइवेट बसों का संचालन नहीं होने से रोडवेज ने रोहतक रोड पर गतौली गांव के रास्ते शामलो कलां-ढिगाना व निडाना गांव से होते हुए गोहाना के लिए रूट तैयार करने के लिए पिछले सप्ताह सर्वे किया था। अब रोडवेज ने इस रूट को हरी झंडी देते हुए नए रूट पर बसों को चलाना शुरू कर दिया है। इस रूट पर 31 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी। पहले गोहाना के लिए यात्रियों को 45 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी जो अब नए रास्ते से 76 किलोमीटर हो गई है।
विज्ञापन

अब यह रहेगा रूट
पहले बसें नए बाईपास से असरफगढ़, रधाना गांव होते हुए भंभेवा से गोहाना जाती थी। अब नए रूट के हिसाब से बसें अनूपगढ़, किनाना, गोसाईखेड़ा, शामलो कलां, पड़ाना, निडानी, निडाना, ललितखेड़ा, लुदाना, निजामपुर, भावड़, गढवाल, कोहला, खेड़ा-खेड़ी, बुटाना से होते हुए गोहाना पहुंचेंगी। यात्रियों को अब जींद से अनूपढ़ के लिए 12, किनाना व गोसाईखेड़ा मोड़ के लिए 15, गोसाई खेड़ा व शामलो कलां के लिए 20, पडाना व निडानी गांव के लिए 25, निडानी मोड़ व निडाना के लिए 30, ललित खेड़ा व लुदाना के लिए 35, निजामपुर के लिए 40, भावड़ व गढ़वाल के लिए 45, कोहला व खेड़ा-खेड़ी के लिए 50, बुटाना के लिए 55 और गोहना के लिए 65 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

40 रुपये की जगह 65 रुपये लगेगा किराया
पांडु पिंडारा का रास्ता बंद होने के कारण अब शामलो कलां से होते हुए बसों का संचालन गोहाना के लिए शुरू किया गया है। इसके चलते बसों के किराये में बढ़ोतरी की है। अब यात्रियों को 65 रुपये गोहाना के लिए देने होंगे। जब तक पांडु पिंडारा का रास्ता बनकर तैयार नहीं होता तब तक यही किराया रहेगा। वहीं प्राइवेट बस संचालकों से भी बातचीत हो गई है। प्राइवेट बसों का भी संचालन शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed