फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Everyone's eyes will be on Uchana in Kaithal rally: Balraj Nagur

कैथल रैली में उचाना पर रहेंगी सबकी नजर : बलराज नगूरां

Sun, 10 Sep 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Everyone's eyes will be on Uchana in Kaithal rally: Balraj Nagur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। महाराजा अग्रसेन मंदिर में रविवार को इनेलो की हलकास्तरीय बैठक हलकाध्यक्ष बलराज नगूरां की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर इनेलो जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू पहुंचे। बैठक में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को 25 सितंबर को कैथल में होने वाले देवीलाल की जयंती पर सम्मान समारोह को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। बलराज नगूरां ने कहा कि स्व. देवीलाल ने बुजुर्गों के लिए पेंशन, काम के बदले अनाज, बेटी की शादी के लिए शगुन योजना, एससी, बीसी समाज के लिए चौपालों का निर्माण, जच्चा-बच्चा के लिए राशि देने की शुरूआत की थी। इनेलो सरकार में तत्कालीन सीएम ओमप्रकाश चौटाला सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से उनके गांव में जाकर रूबरू होते थे। उचाना हलके से ओमप्रकाश चौटाला विधायक रह चुके है। कैथल के नजदीकी हलकों में उचाना शामिल है। ऐसे हर बार की तरह उचाना पर सबसे अधिक जिम्मेदारी है। हर किसी की नजर उचाना पर रहेंगी। रैली के सिलसिले में 17 सितंबर को जींद में अभय सिंह चौटाला मीटिंग लेंगे। जींद जिले का प्रभारी कर्ण चौटाला, पूर्व विधायक रामफल कुंडू को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed