फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Every word that comes from the mouth of Satguru is a blessing: Sukhdev Maharaj

सतगुरु के मुख से निकला हर शब्द होता है वरदान : सुखदेव महाराज

Fri, 07 Feb 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Every word that comes from the mouth of Satguru is a blessing: Sukhdev Maharaj
06जेएनडी01: महान शक्ति संगठन कला धाम में प्रवचन सुनती श्रद्धालु महिलाएं।
जींद। महान शक्ति संगठन कला धाम के तत्वावधान में सर्व सुख शांति के लिए चल रहे 11 दिवसीय महाअखंड जाप के तीसरे दिन ऋषि सुखदेव महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को दिव्य ज्ञान अमृत धारा से सराबोर किया। उन्होंने कहा कि सतगुरु के मुख से निकला हर शब्द वरदान होता है, जो सुनकर चल पड़े उस पर वही विद्वान होता है। उन्होंने कहा कि सत्संग, सेवा, सिमरन, दान करने और पूर्ण सतगुरु द्वारा बताए ज्ञान अमृत रूपी वचनों पर अमल करने से ही इंसान का कल्याण निश्चित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मानव जीवन प्रभु भगवान ने अपने स्वार्थ के लिए नहीं दिया, बल्कि सभी मनुष्यों की भलाई और परोपकार के लिए दिया है। जहां स्वार्थ और लालच इंसान को अज्ञान रूपी नश्वर संसार और नरक की ओर ले जाते हैं। वहीं, सत्य, गूढ़ ज्ञान व शुद्ध पवित्र विचार इंसान को सत्य स्वरूप प्रभु भगवान की ओर ले जाते हैं और उनके सच्चे प्रेम और वास्तविक आनंद की प्राप्ति करवाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु भगवान तो भक्त के शुद्ध पवित्र हृदय में ही वास करते है।
विज्ञापन

प्रभु भगवान से मिलन करने और उनकी अपार कृपा प्राप्त करने के लिए इंसान को सच्चे संत महापुरुषों एवं दुखी, लाचार व जरूरतमंद जीवों की निस्वार्थ भाव से सेवा, सिमरन दान रूपी भलाई के कार्य कर परोपकार करते रहना चाहिए। शुभ कार्य करते हुए कभी भी मन में अहंकार नहीं लाना चाहिए। क्योंकि करन करावन तो स्वयं निराधार भगवान है, इंसान तो केवल निमित मात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed