{"_id":"62c1e3c46c88b678374a6e77","slug":"even-after-four-days-the-rain-water-did-not-come-out-of-the-national-highway-jind-news-rtk65130859","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग से नहीं निकला बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग से नहीं निकला बारिश का पानी
विज्ञापन
सड़क पर भरा बरसात का पानी। संवाद।
- फोटो : Jind
अलेवा। नगूरां गांव में प्री-मानसून की पहली बरसात में ही राष्ट्रीय राजमार्ग 709-ए पर यानि जींद से करनाल मार्ग पर अब भी पानी खड़ा है। बारिश हुए चार दिन हो गए हैं लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। इस कारण मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र में जाने में भी परेशानी आ रही है।
इस सड़क मार्ग के दोनों तरफ बनाए गए बारिश पानी की निकासी के लिए नालों की सफाई नहीं हो पाई है। इस कारण यहां से पानी नहीं निकल रहा है। पानी नहीं निकलने के कारण सड़क मार्ग भी टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। इसके अलावा यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद भी यहां से कई दिन बाद अपने आप पानी सूख गया था लेकिन इसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। लगभग तीन महीने पहले हुई बरसात के बाद भी यहां पानी खड़ा हो गया था लेकिन प्रशासन ने समस्या का स्थार्यी समाधान करने की बजाय, एक ही जगह नाले की सफाई करवाई थी। उस समय तो पानी कम था, जो निकल गया लेकिन इस बार पानी अधिक होने के कारण निकल नहीं पा रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस सड़क मार्ग से पानी निकासी का स्थायी समाधान करना चाहिए। सड़क के दोनों तरफ बने नालों की समय पर सफाई होनी चाहिए।
कर्मचारियों को भेजकर नाले की सफाई करवाई जाएगी। पहले भी सफाई करवाई गई थी। जल्दी ही समस्या का समाधान का समाधान करवा दिया जाएगा।
--हनीश कुमार, बीडीपीओ अलेवा।