{"_id":"67c0c19126c1c9e769001323","slug":"even-after-five-days-animals-did-not-come-out-of-the-houses-due-to-mudslide-on-jd-7-jind-news-c-199-1-sroh1009-130708-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पांच दिन बीतने के बाद भी जेडी 7 पर धंसी मिट्टी के कारण मकानों से बाहर नहीं निकले पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पांच दिन बीतने के बाद भी जेडी 7 पर धंसी मिट्टी के कारण मकानों से बाहर नहीं निकले पशु
Fri, 28 Feb 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी16: अंडर पास पर तरपाल लगाकर दोनों तरफ से ढका गया और चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
जींद। पांच दिन पहले जेडी 7 पर बन रहे अंडरपास की मिट्टी धंस गई थी। इसके कारण चार मकानों का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया था। इसके अलावा सात मकानों में दरारें भी आई थी। इन मकानों में पशु पांच दिन बीतने के बाद भी अंदर ही कैद हैं। इनको निकालने के लिए प्रशासन कोई व्यवस्था नहीं कर पा रहा है।
यहां पर डीसी ने घटना के दो दिन बाद दौरा कर लोगों को परेशानियों से निजात दिलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक लोगों को आवागमन का रास्ता तो मिल गया, लेकिन पशुओं को बाहर निकालने की व्यवस्था नहीं बन सकी। आसमान में छाए बादलों के डर व मकानों के सामने से मिट्टी खिसकने के डर से दोनों तरफ की गई खुदाई पर पॉलिथीन बिछाकर सुरक्षित किया गया है। इसके बावजूद अंडर पास के एक तरफ तो अब तक न मिट्टी लगी है और न ही कट्टे लगाए गए। इस कारण यहां पर लगभग दस मकानों को बरसात में मिट्टी बहने का ज्यादा डर बना हुआ है। यहां के लोगों की आवाज उठाते हुए समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने मांग की है कि जिन मकानों में दरार आई हैं। उनका मुआयना कर मकान मालिकों को मुआवजा दिया जाए, ताकि वह अपने मकानों की रिपेयरिंग करवा सकें। प्रशासन की ओर से बनाई गई कमेटी में यहां के निवासियों को भी शामिल किया जाए। जिन मकानों में दरार आई है। उनके दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। अंडर पास के निर्माण के साथ ही इन मकानों की भी रिपेयर कराई जाए।
वर्जन
जहां पर मिट्टी का कटाव होकर नाला गिरा था। उस तरफ मिट्टी के कट्टे लगवाकर कटाव को सुरक्षित कर दिया है। दूसरी तरफ 20 फीट ऊंचाई की दीवार खड़ी कर दी है। इसके अलावा पूरी दीवार पर पॉलिथीन लगाकर ढका गया है, ताकि बरसात में होने वाले कटाव को रोका जा सके। शनिवार तक लैंड स्लाइड की टीम पहुंच जाएगी। अब हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
-- शंशाक डीजीएम एचएसआरडीसी।