फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   EO of Municipal Council accused of molestation released on bail

छेड़खानी के आरोपी नरवाना नगर परिषद के ईओ डॉ. सुरेश चौहान जमानत पर रिहा

Fri, 08 Apr 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
EO of Municipal Council accused of molestation released on bail
जींद। महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार हुए नरवाना नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार चौहान को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया है। डॉ. एसके चौहान पर उनके कार्यालय की ही एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी के आरोप लगाए गए हैं। वीरवार को महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

वीरवार को महिला थाना पुलिस को नरवाना नगर परिषद कार्यालय की महिला कर्मचारी ने ईओ सुरेश कुमार चौहान पर छेड़छाड़ के आरोप लगाकर शिकायत दी थी। महिला थाना पुलिस ने ईओ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कार्यालय से गिरफ्तार किया था। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया था कि वह उसको अकेले कार्यालय में बुलाता है तो कभी कार्यालय से बाहर मिलने के लिए कहता है। आए दिन उसके व्हाटसअप नंबर पर मेसेज भेजता है। इसके अलावा उसको काम के लिए भी प्रताड़ित करता है। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर नगर परिषद नरवाना के ईओ सुरेश कुमार चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको वीरवार को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed