फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Enthusiasm filled with Prime Minister's address, a ray of hope arose

कोरोना काल में माता-पिता को खोने वाले बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सीधा संवाद

Tue, 31 May 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm filled with Prime Minister's address, a ray of hope arose
ऑनलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनते अधिकारी व बच्चे। संवाद - फोटो : Jind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। कोरोना काल में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के साथ सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में उत्साह भरा। लघुसचिवालय स्थित सभागार से प्रधानमंत्री ऑनलाइन बच्चों से जुडे़। जिले के चार बच्चे संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर किसी से बात नहीं की, लेकिन उनके द्वारा दिए दी गई जानकारी से बच्चे बेहद उत्साहित थे। विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा और जुलाना विधायक अमरजीत ढांडा सहित जिले के आला अधिकारी भी शामिल रहे।
कार्यक्रम में शामिल झमोला निवासी पायल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को संयुक्त रूप से संबोधित किया था। मोदी ने बच्चों से कहा कि माता पिता को खोने के बाद उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, ऐसे बच्चों की अभिभावक सरकार बनी है बकौल पायल प्रधानमंत्री की ये बात उन्हें बहुत अच्छी लगी और उम्मीद है कि सरकार भविष्य में भी ऐसे बच्चों का ध्यान रखेगी। प्रधानमंत्री के संबोधन से प्रभावित पायल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि किसी भी कीमत पर अपने सपनों को साकार करना है।
विज्ञापन

....काश पीएम सर से बात हो जाती
प्रधानमंत्री के संबोधन से प्रभावित पायल ने बताया कि जब उसका चयन प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम के लिए हुआ तो उसने मन बनाया था कि वह प्रधानमंत्री से अनाथ बच्चों के लिए काम करने की अपनी इच्छा जाहिर करेगी लेकिन बाद में पता चला कि प्रधानमंत्री किसी से व्यक्तिगत संवाद नहीं बल्कि सामूहिक संबोधन करेंगे। इसके बाद वह कुछ मायूस जरूर थी लेकिन प्रधानमंत्री के संबोधन से वह ं काफी उत्साह और उम्मीद का भरोसा जगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बच्चों को किट प्रदान की
कार्यक्रम में शामिल विधायकों ने चारों बच्चों को पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत मिलने वाली राहतों की किट भेंट की। विधायकों ने बताया कि इस किट में 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि की पास बुक, यह राशि बच्चे के खाते में डाली गई है। बच्चे की उम्र 23 साल की होने के बाद यह राशि निकाली जा सकती है। जब बच्चा 18 साल का हो जाएगा इसके बाद बच्चे को इस रकम का ब्याज 5500 रुपये प्रति माह मिलेगा। इसके अलावा आयुष्मान भारत का कार्ड भी दिया गया।

ये सुविधाएं भी मिल रहीं
जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा ने बताया कि जो बच्चा परिवार के साथ रह रहा है उसे प्रति माह चार हजार रुपये पीएम केयर चाइल्ड स्कीम के तहत दिए जाएंगे। इसके साथ-साथ शिक्षा के लिए 20 हजार रुपये की छात्रवृति और तकनीकि शिक्षा प्राप्त करने के लिए 50 हजार रुपये की राशि की छात्रवृति के रूप में दी जाएगी। भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed