{"_id":"66df5cb36a119552aa0dd924","slug":"employees-will-protest-against-nps-and-ups-by-wearing-black-bands-jind-news-c-199-1-sroh1006-122766-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: काली पट्टी बांधकर एनपीएस और यूपीएस का विरोध करेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: काली पट्टी बांधकर एनपीएस और यूपीएस का विरोध करेंगे कर्मचारी
Tue, 10 Sep 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर रोष जताते अलग-अलग विभागों के कर्मचारी। संवाद
जींद। पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक बस स्टैंड पर हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान ने की। इस दौरान अनुमति रद्द करने के बारे में विरोध जताया और फैसला लिया कि 11 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर एनपीएस और यूपीएस तथा तानाशाही रवैये के खिलाफ विरोध किया जाएगा।
सोमवार को अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट किया। जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान और राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर ने कहा कि प्रदेश में लगभग 2.90 लाख कर्मचारी और 40 हजार के करीब केंद्रीय कर्मचारी हैं। सभी कर्मचारी और अधिकारी अपने परिवारों सहित अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उचित प्रयोग करते हुए पुरानी पेंशन के लिए ही वोट करेंगे। प्रत्येक विधानसभा अनुसार भी कर्मचारियों के 15 हजार से ज्यादा वोट बनते हैं, जो हार और जीत के परिणाम को तय करने के लिए काफी है। बैठक में महिला विंग प्रभारी राजबाला कौशिक, अनुराधा गुप्ता, नीति सुखीजा, सुनील खटकड़, देवीलाल सहारण, दलबीर सिंह, बिजेंद्र करेला, मोहन लाल, हरीश शर्मा, सत्यवान कुंडू, विक्रम मेहरा, विकास खटकड़, सज्जन राठी, विनोद सहारण, सचिन दलाल मौजूद रहे।