फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees will give memorandum to MLAs and MPs from 5 to 15

Jind News: 5 से 15 तक विधायकों और सांसदों को ज्ञापन देंगे कर्मचारी

Tue, 02 Jul 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 02 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Employees will give memorandum to MLAs and MPs from 5 to 15
01जेएनडी07: रोष जताते हुए अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा 2061 संबंधित भारतीय मजदूर संघ क
नरवाना। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा 2061 संबंधित भारतीय मजदूर संघ की बैठक सोमवार को डिविजन अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकारी अभियंता कार्यालय में हुई। मंच संचालन नरवाना सब डिविजन अध्यक्ष कर्मपाल सिद्धू ने किया। बैठक में संगठनात्मक विषय एवं आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। इसमें सभी पदाधिकारी से विचार-विमर्श कर आंदोलन का बिगुल बजाया गया।
विज्ञापन

राकेश शर्मा ने कहा कि चुनाव का समय है। पिछले साढ़े नौ साल से सरकार ने विद्युत विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों के हित में कार्य नहीं किए हैं। इससे कर्मचारियों में रोष है। संगठन की मुख्य मांग सरकार के किसी भी प्रकार के रेगुलेशन पॉलिसी बनाने में विद्युत विभाग के सभी अनुबंधित कर्मियों को शामिल किया जाए, जोखिम भरे कार्य को देखते हुए रिस्क अलाउंस दिया जाए। इस दौरान तय किया गया कि 4 जुलाई को सभी सर्कलों में एडीसी, अधीक्षण अभियंता एवं मुख्यालयों पर चीफ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 से 15 जुलाई तक सभी विधायकों और सांसदों को ज्ञापन दिया जाएगा। 16 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास पर ज्ञापन दिया जाएगा। अगर फिर भी सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 29 जुलाई को करनाल में प्रदर्शन किया जाएगा। वही से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी से प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा, जिला कार्यालय सचिव सागर, नरवाना डिविजन सचिव प्रदीप शर्मा, सचिन धर्मवीर श्योकंद, गढ़ी सब डिविजन प्रधान बलविंदर पांचाल, सब डिविजन उचाना प्रधान मेहर सिंह श्योकंद मौजूद रहे।

01जेएनडी07: रोष जताते हुए अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा 2061 संबंधित भारतीय मजदूर संघ क

01जेएनडी07: रोष जताते हुए अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा 2061 संबंधित भारतीय मजदूर संघ क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed