फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees will be on strike for two days on the call of trade unions

ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Mon, 28 Mar 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Employees will be on strike for two days on the call of trade unions
जींद। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सोमवार और मंगलवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान लोगों को पीने के पानी, बिजली, रोडवेज, स्वास्थ्य व सफाई से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। रविवार को दिनभर सर्व कर्मचारी संघ व कर्मचारी महासंघ से संबंधित विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों ने लोगों से संपर्क किया। वहीं दूसरी तरफ डीसी डॉ. मनोज कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को आम जनजीवन से जुड़े हर कार्य को सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 28 और 29 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है। इसमें सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी भाग लेने का दावा कर रहे हैं। रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने भी पुरानी पेंशन बहाली, बेड़े में नई बसें शामिल करने, स्टेज कैरिज स्कीम में संशोधन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल को समर्थन दिया है। हड़ताल से सोमवार और मंगलवार को परिवहन सेवा प्रभावित हो सकती है। सुबह चार बजे डिपो से पहली बस निकलती है और इसी बस को बस अड्डे पर पहुंच कर रोका जाएगा। अगर पहली बस से ही बसें रोकने में यूनियनें कामयाब हो जाती हैं तो हड़ताल सफल हो सकती है। फिलहाल रोडवेज कर्मचारी यूनियन 1004 संबंधित महासंघ, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन, इंटक यूनियन, हरियाणा रोडवेज चालक संघ, हरियाणा रोडवेज जागृति मंच, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ, हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

सभी प्राइवेट बस चलेंगी
प्राइवेट बस यूनियन के प्रधान अजय ने कहा कि जिले भर में विभिन्न रूटों पर उनकी करीब 160 बसें चल रही हैं। उनकी सभी बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम की बसें और उनके चालक तैयार रहेंगे। अगर रोडवेज परिचालक चलेंगे तो किलोमीटर स्कीम की सभी बसें सुचारु रूप से चलाई जाएंगी। जींद डिपो के महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी यूनियनों का हड़ताल को लेकर नोटिस आया है, लेकिन उनका प्रयास रहेगा कि सभी बसों को सुचारु रूप से चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed