फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees protested against bringing electricity bill-2021

केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली बिल 2021 के रोष स्वरूप बिजली निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 10 Aug 2021 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Employees protested against bringing electricity bill-2021
जींद। केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली बिल-2021 के विरोध, पुरानी पेंशन लागू करने, कैशलेस सुविधा लागू करने, समान काम समान वेतन लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, वर्दी व अलाउंस लागू करने, रिस्क अलाउंस लागू करने के अलावा अन्य मुद्दों को लेकर नरवाना डिविजन के प्रांगण में केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित एचएसईबी वर्कर यूनियन ने प्रदर्शन किया। सब यूनिट स्तर पर सुबह नौ से लेकर 11 बजे तक दो घंटे हुए प्रदर्शन की अध्यक्षता सिटी सब यूनिट प्रधान महावीर माथुर ने की। संचालन केंद्रीय कमेटी सलाहकार भूपेंद्र चोपड़ा ने किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राज्य वरिष्ठ उपप्रधान कृष्ण नैन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली बिल-2021 का संयुक्त किसान मोर्चा भी शुरू से ही विरोध कर रहा है। एचएसईबी वर्कर यूनियन भी इसका विरोध करती है, क्योंकि यह बिल बिजली निगम को पूंजीपतियों को सौंपने की तैयारी का बिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के समक्ष पेंडिंग पड़ी मांगों पर गौर नहीं कर उल्टे कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली निगम को मुनाफे में लाने वाले कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मौके पर एएचपीसी वर्कर यूनियन को छोड़कर एचएसईबी वर्कर यूनियन में आस्था जताने वाले जेई अनिल कुमार, ललित कुमार व एक लाइनमैन आशीष शर्मा का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजबीर ढिल्लों, रमेश खान, दिलबाग नैन, राजेश नैन, सुरेंद्र शर्मा, अनिल नैन, मोहनलाल, प्रदीप शर्मा, राजकुमार मलिक, अशोक बिसला, अशोक शर्मा व वीरेंद्र नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
जुलाना। दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसे लेकर ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन व हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रेसिटी बोर्ड यूनियन द्वारा गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान मंजीत लाठर, विजय लाठर ने की।

मीटिंग के दौरान बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ द्वारा 10 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था, लेकिन सदन में ऊर्जा मंत्री द्वारा बिजली संशोधन बिल को पारित नहीं करने के फैसले के चलते सर्व कर्मचारी संघ ने हड़ताल को वापस ले लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। इस मौके पर सीटू नेता सुभाष पांचाल, ईश्वर ठाकुर, संजय लाठर, संदीप, देवेंद्र, संजय गिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed