फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   electrik

ढाई घंटे रही जिले की बिजली गुल स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित

Thu, 25 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
 तकनीकी खराबी की वजह से पूरे जिले में करीब ढाई घंटे तक बिजली गुल रही। लेकिन अधिकारियों को इस बारे में नहीं पता था। बिजली न होने के चलते महाविद्यालयों व निजी कंप्यूटर दुकानों पर ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित रही जिससे विद्यार्थियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में भी इसका प्रभाव देखा गया। सामान्य अस्पताल में भी स्वास्थ्य सभी सेवाएं बाधित रही। मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक पूरे जिले की बिजली गुल हो गई। दोपहर 2:25 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली सप्लाई बंद रहने से सबसे ज्यादा प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं और महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया पर पड़ा। करीब ढाई घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहने से सामान्य अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई और अस्पताल में आए मरीज एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए फर्श पर बैठकर बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


एमरजेंसी की सुविधाएं भी बाधित रही। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय व निजी कंप्यूटर दुकानों पर बैठकर इंतजार करते रहे। अभी धान की रोपाई का सत्र चल रहा है, अघोषित कट लगने से धान रोपाई व सिंचाई का कार्य प्रभावित हुआ। अचानक से लगे पूरे जिले की बिजली गुल होने के बारे में निगम अधिकारी भी अनभिज्ञ थे और उनके पास बिजली गुल होने के कारणों के बारे में कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी खराबी से थर्मल प्लांट से लगा पावर कट
पूरे जिले की बिजली किन कारणों से गुल रही, इस बारे में निगम अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी की वजह से पानीपत थर्मल प्लांट से ही बिजली सप्लाई बंद की गई थी। बताया जा रहा है कि पानीपत से आने वाली 400 केवी लाइन में खराबी आ जाने की वजह से पावर कट लगा था।

बिजली बाधित रहने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस बारे में एक्सईन को जानकारी होगी।
नवीन वर्मा, एसई
बिजली निगम, जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed