फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   electricity department started drive for recovery

बिजली निगम कर्मचारियों ने रिकवरी को लेकर चलाया अभियान

Mon, 06 Dec 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
electricity department started drive for recovery
जुलाना। रविवार को बिजली निगम की जुलाना सब-डिविजन के कर्मचारियों ने बाजार में एनडीएस कनेक्शनों की डिफॉल्टिंग राशि की रिकवरी को लेकर अभियान चलाया। दुकानकारों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने निगम की बकाया राशि एक सप्ताह में नहीं भरी तो उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली निगम जुलाना सब-डिविजन के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार ने रविवार को तकनीकी स्टाफ के साथ रिकवरी अभियान चलाया। इस दौरान जुलाना के मुख्य बाजार में एनडीएस कनेक्शन की डिफॉल्टिंग राशि भरवाने का प्रयास किया गया। निगम की उपभोक्ताओं की तरफ लगभग 90 लाख रुपये बकाया हैं। कुछ दुकानदार तो ऐसे हैं, जिन पर एक लाख रुपये तक की राशि बकाया है। रविवार को सभी उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के प्रति जागरूक किया ताकि लोगों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति मिलती रहे। कृष्ण कुमार ने कहा कि यदि बिजली बिल की अदायगी नहीं की तो निगम कनेक्शन काट देगा। उन्होंने दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया है ताकि लोग बिजली बिल जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed