{"_id":"67928d8f77ba7f4f2d0c9534","slug":"electricity-corporation-caught-135-messed-meters-jind-news-c-199-1-jnd1001-128869-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली निगम ने पकड़े 135 गड़बड़ किए मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली निगम ने पकड़े 135 गड़बड़ किए मीटर
विज्ञापन
कस्बे में बिजली निगम मीटर से छेड़छाड़ करने वाले उपभोक्ताओं से परेशान हैं। कुछ दिन पहले ही जुलाना सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांवों में मेरा गांव जगमग गांव के तहत बिजली व्यवस्था को सुधारने का काम किया गया था। उसके बाद उपभोक्ताओं ने बदले गए मीटरों में छेड़छाड़ करवाना शुरू कर किया, लेकिन बिजली निगम को इसका अंदेशा तब हुआ जब बिजली चोरी पकड़ने गए उपमंडल अधिकारी को गांव के एक मीटर में छेड़छाड़ हुई मिली। उसके बाद कुछ अन्य मीटरों को जांचने पर पाया कि सभी मीटरों के साथ एक ही तरह से छेड़खानी की हुई है। उसके बाद उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार ने बड़े स्तर पर मीटर से छेड़छाड़ का अंदेशा हुआ और उसे जांच के घेरे में ले लिया। इसके बाद बिजली निगम ने लगभग 135 ऐसे मीटरों को पकड़ा हैं, जिनसे छेड़छाड़ की हुई थी।
बाक्स
जुलाना सब डिवीजन के अंर्तगत उपभोक्ताओं ने मीटर से छेड़छाड़ करवाई हुई हैं। इस कारण से विजिलेंस और सब डिवीजन की टीम द्वारा अभियान चलाकर 135 के करीब मीटरों को पकड़ा हैं। जिनमें छेड़छाड़ की हुई हैं। सभी मीटरों को लैब में चेक करवाकर जुर्माना लगाया जाएगा और सब डिविजन की टीम इस अभियान को और तेज करेगी, ताकि ऐसे मीटरों को पकड़ा जा सके। इसके अलावा डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं से बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए भी टीमें बनाई गई हैं जो डिफाॅल्टिंग राशि की रिकवरी करवाएंगी।
-अशोक कुमार, एसडीओ जुलाना।