{"_id":"58e298f34f1c1bf0125b461e","slug":"electric-train-jind-rohtak-line-today-transportation-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद-रोहतक लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद-रोहतक लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन आज से
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर खड़ी ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से जींद तक रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के बाद मंगलवार को रेल मंत्री रोहतक में इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन जींद रूट पर चलाई जाएगी। हालांकि, अभी तक रेलवे के पास नई गाड़ी का शेड्यूल नहीं आया है। संभावना है कि इसी माह ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया जाए। इसके अलावा, जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर मंगलवार से दूसरी गाड़ी चलने लगेगी। इससे लोगों को काफी लाभ होगा।
सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक ने तीन दिन पहले इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने की बात कही थी। रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक अनिल यादव के अनुसार, अभी तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने का कोई शेड्यूल नहीं आया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को रेल मंत्री सिर्फ देश को ट्रेन समर्पित करेंगे। इसका परिचालन बाद में होगा।