फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   electric board service man protest

निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे बिजली कर्मचारी

Sat, 04 Jun 2016 12:43 AM IST
jind
jind Updated Sat, 04 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
electric board service man protest
विरोध जताते कर्मचारी - फोटो : bureau
बिजली निगम के 23 सब डिवीजनों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बिजली कर्मचारी सड़कों पर उतरे। बिजली कर्मचारियों ने जुलाना व जींद में प्रदर्शन कर स्थानीय विधायकों को ज्ञापन सौंपा। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के मुख्य संगठनकर्ता वेद प्रकाश व सुरेश राठी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार की निजीकरण की नीतियों का पुरजोर विरोध हो रहा है। भाजपा सरकार कर्मचारियों के हित में नहीं है। इसके अलावा सरकार की कर्मचारी विरोधी ही नहीं, जनविरोधी नीतियां भी दिखाई दे रही हैं। सरकार की कर्मचारियों के प्रति मंशा ठीक नहीं है। इस कारण कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष बना हुआ है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जो सपने कर्मचारियों को दिखाए थे, उन वादों में से एक भी वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार स्कील इंडिया का नारा दे रही है, वहीं सरकार नौकरीपेशा लोगों को बेरोजगार कर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में है। इसलिए सरकार की इन नीतियों का ज्वाइंट एक्शन कमेटी पुरजोर विरोध करती करती है।
विज्ञापन

 वेद प्रकाश ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने की बात कहती है, लेकिन पहले तो निगम को नाममात्र का घाटा था, लेकिन अब निगम पर लगभग 33 हजार करोड़ रुपये का जो घाटा दिखाया गया है। उसकी जांच होनी चाहिए। बिजली कर्मचारियों ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलाना में इनेलो विधायक परमेंद्र ढुल व जींद में विधायक हरिचंद मिढ़ा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा, सुरेश राठी, सुरेंद्र जुलाना, रोडवेज प्रधान अजीत नेहरा, उमादत मिश्रा, सतपाल श्योकंद, रामफल दलाल, राजेश शर्मा, सुरेश खासा, विरेंद्र गोयत, राजेंद्र सिंह, तकदीर सिंह, संजय लाठर, संदीप कुमार, सर्व कर्मचारी संघ नेता ईश्वर ठाकुर, सीटू नेता सुभाष पांचाल, रामनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
कर्मचारियों के प्रति प्रदेश सरकार की मंशा खराब: ढुल
विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि इनेलो बिजली कर्मचारियों का समर्थन करती है और सरकार के निजीकरण की नीति का विरोध करती है। कर्मचारियों के प्रति प्रदेश सरकार की मंशा ठीक नहीं है। भाजपा सरकार प्रदेश की जनता की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है। सरकार का उद्देश्य मात्र सिर्फ मुनाफा कमाना है। सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। सरकार द्वारा बिजली निगमों की 23 सब डिवीजनों का निजीकरण का मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाएंगे और इनेलो द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed