{"_id":"373f3c5e16ff07eac4b85425bc3ed226","slug":"eight-trains-will-be-canceled-for-31-and-a-half-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 से डेढ़ माह के लिए रद रहेंगी आठ ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 से डेढ़ माह के लिए रद रहेंगी आठ ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे ने दिल्ली-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर चल रही आठ ट्रेनों को डेढ़ माह के लिए रद कर दिया है। इस माह 31 दिसंबर से ये सभी ट्रेनें रद रहेंगी।
जनवरी और फरवरी में आमतौर पर घने कोहरे की वजह से ट्रेन सेवा बाधित रहती है और ट्रेन की रफ्तार पर भी ब्रेक लग जाती है। इस वजह से ज्यादातर ट्रेन अपने तय समय पर नहीं चल पाती।
इस समय भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं। इस वजह से आठ ट्रेनों को डेढ़ माह के लिए रद् कर दिया गया है।
उत्तर रेलवे ने करीब डेढ़ माह के लिए कुल आठ ट्रेनों के फेरे बंद कर दिए हैं। ये सभी एक्सप्रेस ट्रेन हैं। अन्य ट्रेनों के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सुबह 9:05 बजे दिल्ली से लुधियाना की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस रद रहेगी। इसके अलावा जिन ट्रेनों के फेरे बंद किए गए हैं, उन सभी ट्रेनों के चलने का समय रात का है।
हावड़ा से गंगानगर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 13007, जिसका जींद जंक्शन पर ठहराव रात 23:00 बजे का है, अगले साल 15 फरवरी तक बंद रहेगी। वहीं गंगानगर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन 13008 अगले जनवरी माह की दो तारीख से 17 फरवरी तक बंद रहेगी।
रात्री 23:50 पर सराय रोहिला से गंगानगर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक के लिए बंद कर दी गई है। सुबह 05:05 बजे गंगानगर से सराय जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन एक जनवरी से 16 फरवरी तक बंद रहेगी।
ये ट्रेन हुई रद्द
13007 - हावड़ा से गंगानगर - समय रात 11:00 बजे
13008- गंगानगर से हावड़ा - समय रात 03 : 00 बजे
12455- सराय रोहिला से गंगानगर - समय रात 12 : 38 बजे
12456- गंगानगर से सराय रोहिला- सुबह 05 : 03 बजे
12037, 12038, 12043 व 12044 शताब्दी एक्सप्रेस- लुधियाना से दिल्ली व दिल्ली से लुधियाना- 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक बंद रहेंगी