{"_id":"6ad65ffe34c9162aa8082691","slug":"dussehra-today-arrogance-will-end-250-policemen-deployed-jind-news-c-199-1-sroh1009-162395-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दशहरा आज, अहंकार का होगा अंत...250 पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दशहरा आज, अहंकार का होगा अंत...250 पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन
19जेएनडी07- दशहरा पर्व पर दहन के लिए बनाए गए रावण समेत उसके भाइयों के पुतले। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन कर लोगों को सत्य की जीत और अहंकार के अंत का संदेश दिया जाएगा। शहर के अर्जुन स्टेडियम में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा।
दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए जींद पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलेभर में छह डीएसपी और 12 थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए करीब 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शहर में दशहरा कार्यक्रमों और प्रमुख स्थानों पर निगरानी के लिए सात नए नाके लगाए गए हैं जबकि जिले की सीमाओं पर पहले से आठ नाके काम कर रहे हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में एक प्लाटून रिजर्व रखी गई है। पुलिस का जोर आयोजन स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित रखने, बाजारों में सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने पर रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में तैयार सुरक्षा योजना के तहत 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एक इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख बाजारों, दशहरा मैदानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।
दशहरा कार्यक्रमों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आयोजन स्थलों और उपमंडल स्तर पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन की व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन में एक प्लाटून रिजर्व रखी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर भेजा जा सकेगा।