फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   drunk husband kills wife with sharp edged weapon

शराब के नशे में पति ने धारदार हथियार से पत्नी को मार डाला

Wed, 25 Sep 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
drunk husband kills wife with sharp edged weapon
नागरिक अस्पताल में विलाप करती महिलाएं। - फोटो : Jind
गांव लिजवाना कलां में सोमवार रात घरेलू कलह के चलते शराब के नशे में पति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी पर वार कर हत्या कर दी और अपने बड़े दिव्यांग भाई पर भी हमला करके उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मंगलवार सुबह नागरिक अस्पताल जींद में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव लिजवाना कलां निवासी जोगेंद्र ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी प्रवीण के सिर व चेहरे पर सोमवार देर रात को तेजधार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के पीछे मुख्य कारण घरेलू कलह तथा जोगेंद्र का शराबी प्रवृत्ति होना बताया जा रहा है। जिस समय जोगेंद्र ने प्रवीण की हत्या की, उस समय जोगेंद्र के बड़े भाई दिव्यांग सुनील ने उसे बचाने की कोशिश की तो जोगेंद्र ने सुनील के सिर पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर डीएसपी कप्तान सिंह सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। प्रीवण देवी के पिता गांव बोहतवाला निवासी रामनिवास ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी प्रवीण की शादी वर्ष 2006 में जोगेंद्र के साथ हुई थी। इस दौरान प्रवीण ने तीन लड़कियों और एक लड़के को जन्म दिया। शराबी प्रवृत्ति के चलते जोगेंद्र अक्सर प्रवीण के साथ मारपीट करता था। वारदात से पूर्व जोगेंद्र ने घर में तोड़फोड़ की थी और रात को वारदात को अंजाम दे दिया। जुलाना थाना पुलिस ने मृतका के पिता रामनिवास की शिकायत पर पति जोगेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी शराबी प्रवृत्ति का है। इसके चलते घर में कलह रहती थी। उसी कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतक प्रवीण के पति जोगेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। - रामजीलाल, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed