फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Double whammy of rain, where on one side the crop is standing in the field and on the other side paddy is lying in the market

Jind News: बारिश की दोहरी मार, जहां एक तरफ खेत में खड़ी फसल तो दूसरी ओर मंडी में पड़ा धान

Wed, 08 Oct 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 08 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Double whammy of rain, where on one side the crop is standing in the field and on the other side paddy is lying in the market
08जेएनडी31: जींद मंडी में बरसात से धान को बचाने के लिए ढका गया तिरपाल। स्रोत : आढ़ती
जींद। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश की किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। जहां एक तरफ खेतों में खड़ी फसल बिछ गई है वहीं दूसरी तरफ मंडी में पड़ा धान भी पानी में भीगने से खराब हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं जिले की मंडियों में व्यवस्थाओं का आलम ये है कि धान को ढ़कने के लिए तिरपाल का सहारा लेना पड़ रहा है। अब तक जिलेभर की मंडियों में 4.60 लाख क्विंटल की आवक और 1.90 लाख क्विंटल की खरीद हो चुकी है। उठान नहीं होने से मंडियों में पड़ी धान लगातार खराब हो रही है।
विज्ञापन

वहीं जींद मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद अब तक शुरू नहीं हो पाई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब तापमान में वृद्धि होने वाली है जिसके चलते उमस बढ़ने से धान की फसलों को और नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों से हो रही बारिश ने खेतों में तैयार धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बुधवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा तो वहीं मंगलवार रात को जींद में 30 मिमी बारिश हुई। इसके कारण मंडी में धान भीग गई तो वहीं खेतों में फसल गिर गई। हालांकि जिलेभर में आठ मिमी बरसात हुई। इस दौरान जिले में सबसे ज्यादा बारिश जींद शहर में ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed