फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Divyang Geetanjali is managing two schools

दिव्यांग गीतांजलि संभाल रहीं दो स्कूलों का प्रबंधन

Sat, 24 Oct 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Divyang Geetanjali is managing two schools
गीताजंलि कंसल को सम्मानित करते पूर्व राजपाल कप्तान सिंह सोलंकी की फाइल फोटो। - फोटो : Jind
किसी ने सच ही कहा है, अगर जज्बा हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। सफीदों की गीतांजलि कंसल भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने मुश्किलों को नहीं, सिर्फ लक्ष्य को देखा और उसे हासिल किया। चलने में असमर्थ होने के बावजूद भी वह किसी पर बोझ नहीं बनी। 12वीं की पढ़ाई के बाद 2000 में उन्होंने कॉलेज में दाखिला लेना चाहा, मगर कॉलेज में कक्षाएं दूसरी मंजिल पर चलने की वजह से उन्हें दाखिला नहीं दिया गया। फिर भी उन्होंने दूरस्थ शिक्षा से पहले बीएड की और फिर हिंदी-अंग्रेजी में एमए, बीएड। इसके अलावा उन्होंने कंप्यूटर कोर्स, आर्ट एंड क्राफ्ट में डिप्लोमा भी किया। 2011 में भाई विनोद कंसल के साथ मिलकर उन्होंने प्ले स्कूल खोला। आज वह किड्स प्ले और पांचवीं तक स्कूल संभाल रही हैं। दोनों स्कूलों की प्रबंधिका गीतांजलि हैं।
विज्ञापन

कई कलाओं में हैं दक्ष
गीतांजलि कंसल चित्रकारी, मेेहंदी लगाना, कपड़े की सिलाई, कढ़ाई करना, टेडीबीयर बनाना आदि के साथ समय निकालकर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती हैं। उनके घर की प्रत्येक दीवार पर उनकी बनाई कलाकृतियां दिखाई देंगी। गीतांजलि से मेहंदी लगवाने और मेहंदी लगाना सीखने के लिए भी दूर-दूर से महिलाएं आती हैं। गीतांजलि 2016 में जेसीज सफीदों द गेट की जेसिरिट विंग की चेयरपर्सन चुनी गई थीं। 2017 में उन्होंने वुमन इरा फाउंडेशन समूह बनाया। 2018 में वह उड़ान ग्रुप सफीदों में बतौर मार्गदर्शिका के रूप में चुनी गईं। दो दिसंबर 2013 को दिव्यांग दिवस पर राजकीय विद्यालय मुआना द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। 15 जुलाई 2016 को करनाल में पूरे जोन में सर्वश्रेष्ठ जेसिरिट के अवॉर्ड से नवाजा गया। 17 जुलाई 2016 को सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल द्वारा श्रेष्ठ नागरिक सम्मान से नवाजा गया। 8 मार्च 2017 को एक टीवी चैनल द्वारा मुख्यातिथि के रूप में बुलाए गए राजपाल कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा नारी शक्ति अवॉर्ड से नवाजा गया। 26 जनवरी 2017 को सफीदों प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। 22 नवंबर 2017 को बाल दिवस पर तत्कालीन राष्ट्रपति रहे प्रणव मुखर्जी से मिलने का मौका मिला। 23 अक्टूबर 2017 को रास कला मंच द्वारा सर्पदमन रास रत्न सम्मान से नवाजा गया। 22 अगस्त 2018 को रक्षाबंधन पर्व पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का अवसर मिला। 5 अक्टूबर 2018 को यंग इंडियन ऑर्गेनाइजर एवं लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा भारतीय दिव्यांग रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। (संवाद)

 गीतांजलि कसंल।

गीतांजलि कसंल।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed