{"_id":"66e88b2ec4b413ae9a02b644","slug":"district-police-and-para-military-force-took-out-flag-march-jind-news-c-199-1-jnd1001-123128-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिला पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिला पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च
Tue, 17 Sep 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिला पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स ने डीएसपी गीतिका जाखड़ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से भयमुक्त मतदान करने की अपील की।
डीएसपी ने बताया कि जिला पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स ने मिलकर शहर के एरिया में फ्लैग मार्च निकाला है, ताकि लोग बिना किसी डर के शांतिपूर्वक मतदान कर सकें। फ्लैग मार्च में जिला पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 120 से अधिक जवान शामिल रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ लगते एरिया में वहां के संबंधित अधिकारियों से बातचीत करके उन स्थानों पर नाकाबंदी की जा रही है। फ्लैग मार्च में शहर थाना प्रभारी मनीष कुमार, महिला थाना प्रभारी मुकेश देवी, आईटीबीपी के निरीक्षक देशराज भी शामिल रहे। संवाद