{"_id":"66b3d78dd37f2b6ca50a1034","slug":"district-level-yoga-competition-vansh-tops-in-8-10-age-group-jind-news-c-199-1-jnd1001-121151-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता 8-10 आयु वर्ग में वंश अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता 8-10 आयु वर्ग में वंश अव्वल
Thu, 08 Aug 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
जींद। जींद योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से एकलव्य स्टेडियम में बुधवार को जिला योग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियाें ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर युवा मंडल हैबतपुर की प्रधान सुमन देवी ने शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
सुमन देवी ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें, खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल और जीवन साथ-साथ चलते हैं, खेलों के बिना जीवन नीरस होता है। युवाओं को अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। खेल में हार-जीत कोई माइने नहीं रखती। प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। संघ के सचिव संजय कुमार ने बताया कि मुकाबलों में 8-10 वर्ष आयु वर्ग में वंश प्रथम, 10-12 वर्ग में लावण्या और अर्पित, 12-14 में दिव्यांश, मैत्री सिंह दहिया, 16-18 में मनस्वी, अंकुश, 18-20 मे हर्षित, पंकज 21-15 में आरती, खुशी, 21-30 में सीमा, रूबी, रितु, 35-40 में सपना, 45 से ऊपर में बलराज सिंह और सोनू विजेता रहे। इस अवसर पर सोमबीर, आशा, यशोदा, सुमित, अंकिता और बलराज सिंह मौजूद थे।