फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District, Bar, decision, today, election, jind

जिला बार एसोसिएशन की चौधर का फैसला आज

Sat, 08 Apr 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sat, 08 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
District, Bar, decision, today, election, jind
डेमो इमेज
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को होगा। इसके लिए प्रधान पद पर खासी जोर आजमाइश हो रही है। हालांकि, सभी चार पदों के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन सबसे अधिक जोर प्रधान पद के चुनाव पर लग रहा है। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं और मामला त्रिकोणीय होने की संभावना है। शुक्रवार को सभी उम्मीदवारों ने वकीलों से संपर्क साधकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए शिव कुमार भारद्वाज, जसबीर सिंह कुंडू व मुकेश लाठर मैदान में हैं। इससे पहले मुकेश लाठर व शिव कुमार भारद्वाज बार के प्रधान रह चुके हैं। वहीं उप प्रधान के लिए सुशील गुप्ता, विजेंद्र नहरा व सुरजीत सिंह मैदान हैं। यहां भी मुकाबला त्रिकोणीय होगा। सचिव पद के लिए हेमंत सुखीजा, संजीत सिंह मलिक व सुरेंद्र रेढू के बीच मुकाबला होगा। सह सचिव के लिए कामायनी दुग्गल व संदीप सिंह श्योकंद मैदान में हैं। 
विज्ञापन


मतदाताओं पर संशय
बार एसोसिएशन द्वारा 163 वकीलों के वोट काटने के बाद मतदाताओं की संख्या पर संशय बना हुआ है। बार एसोसिएशन में कुल 683 मतदाता हैं, लेकिन बार एसोएशिन ने अलग अलग कारणों से 163 वकीलों के वोट काट दिए। इनमें से 100 लोगों के वोट काटने के लिए चंदा नहीं देने को आधार बनाया गया है, जबकि 63 लोग प्रेक्टिस नहीं कर रहे हैं। इस फैसले को 24 वकीलों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। इस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई, लेकिन इस फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा फैसला
वकीलों की सदस्यता बहाली के लिए अदालत के आदेश के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के तीन सदस्यों को इनकी जांच करनी थी। जांच की जा चुकी है। इस पर फैसला देर रात तक किया जाएगा। सुबह वकीलों के वोट का फैसला हो जाएगा।

 - करणजीत सिंह, सदस्य जांच कमेटी

तीन वकीलों ने शुक्रवार को ही डाले वोट
चुनाव के दिन बार के सदस्य तीन वकील शहर से बाहर होंगे। इसके चलते उम्मीदवारों की सहमति से तीनों वकीलों के वोट शुक्रवार को ही डलवा दिए गए। बार के प्रधान देवेंद्र लोहान के अनुसार, वोट उम्मीदवारों की सहमति से डलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed