फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dispute over driving away laborers from the farm, the farmer was injured by stabbing him

खेत में धान लगा रहे मजदूरों को भगाने पर हुए विवाद में किसान को चाकू मारकर किया घायल

Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dispute over driving away laborers from the farm, the farmer was injured by stabbing him
जींद। छातर गांव में खेत से मजदूरों को भगाने का विरोध करने पर पड़ोसी किसान ने दूसरे किसान पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने घायल किसान की शिकायत पर हमलावर किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव छातर निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खेत में मजदूर धान लगा रहे थे। पड़ोसी किसान दीपक ने मजदूरों को धमकाते हुए वहां से भगा दिया। सूचना मिलने पर वह खेत में पहुंच गया और मजदूरों को भगाने तथा धमकाने पर ऐतराज जताया। उसी दौरान दीपक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नरेश ने पुलिस को बताया कि दीपक ने खेत में तूड़ी का कूप लगाया हुआ है। किसी किसान ने उसके कूप से पराली को निकाल लिया। दीपक को संदेह था कि उसके मजदूरों ने कूप से पराली को निकाला है। इसके चलते दीपक उससे रंजिश रखे हुए था। उचाना थाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed