{"_id":"65f73faf9b4c8788e9025ee4","slug":"diabetes-will-be-diagnosed-with-yoga-for-eight-days-in-the-camp-jind-news-c-199-1-jnd1001-114495-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिविर में आठ दिन करेंगे योग से मधुमेह का निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिविर में आठ दिन करेंगे योग से मधुमेह का निदान
Mon, 18 Mar 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
17जेएनडी09: बनखंड महादेव मंदिर में आयोजित मधुमेह रोग निवारण शिविर में जांच करते हुए चिकित्सक।
जींद। भारतीय योग संस्थान श्री बनखंड महादेव जींद आठ दिवसीय मधुमेह रोग निवारण शिविर का शुभारंभ बनखंड महादेव मंदिर में किया। योग शिविर के पहले दिन 50 साधक-साधिकाओं ने पंजीकरण करवाया।
संस्थान के प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता धर्मबीर दलाल ने बताया कि हम कैसे योग से मधुमेह से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही यह भी बताया गया की मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति को किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। धर्मबीर दलाल ने बताया कि योग से हम मधुमेह से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में मधुमेह महामारी का रूप धारण करती जा रही है। मधुमेह की वजह से गुर्दे की खराबी, नेत्र दोष, हृदय रोग जैसी कई बीमारियां हो रही हैं। आहार व दिनचर्या में सुधार लाकर तथा योगाभ्यास से इस रोग को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि भारतीय योग संस्थान आज से पूरे देश में मधुमेह रोग निवारण शिविरों का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में मधुमेह रोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि शिविर में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। महिला प्रधान कुसुम गुप्ता और कार्यकारिणी सदस्य मंजू गर्ग ने साधक-साधिकाओं को योग के वे आसान भी करवाए, जिनसे मधुमेह में आराम मिलता है। इस अवसर पर महासचिव नवीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष बीछा राम जिंदल, संगठन मंत्री नवीन गर्ग, अनीश दीक्षित मौजूद रहे।