{"_id":"675f1f2c3b5763fd180897bb","slug":"dharamkanta-will-be-made-in-student-sub-yard-estimate-sent-jind-news-c-199-1-jnd1001-127093-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छात्तर सब यार्ड में बनेगा धर्मकांटा, एस्टीमेट बनाकर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छात्तर सब यार्ड में बनेगा धर्मकांटा, एस्टीमेट बनाकर भेजा
Sun, 15 Dec 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
15जेएनडी15: छात्तर सब यार्ड। संवाद
उचाना। छात्तर सब यार्ड बनने के बाद किसानों, आढ़तियों की तरफ से की जा रही धर्मकांटे की मांग अब जल्द ही पूरी होती दिखाई दे रही है।
मार्केटिंग बोर्ड ने यहां पर लगने वाले धर्मकांटे की मंजूरी के लिए अनुमानित लागत 25 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर अप्रूवल के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
गेहूं सीजन से पहले मंजूरी मिलने के साथ इसका निर्माण होने की उम्मीद है। गत दिनों छात्तर सब यार्ड के पूर्व प्रधान एवं प्रमुख आढ़ती ओमदत्त शर्मा की अगुवाई में विधायक देवेंद्र अत्री से मिले थे। विधायक ने गेहूं के सीजन से पहले धर्मकांटा बनवाने का आश्वास दिया था।
धर्मकांटा नहीं होने से आती है परेशानी : ओमदत्त डाहोला, विजय, रामकुमार, सूरजमल ने कहा कि करसिंधु-छात्तर रोड पर धर्मकांटे से अब वाहन का वजन करवा कर लाना पड़ता है।
मंडी से करीब पांच किलोमीटर दूर धर्मकांटा होने के चलते किसानों को परेशानी होती है। लंबे समय से धर्मकांटा सब यार्ड में बनाने की मांग की जा रही थी। अब ये मांग पूरी होती नजर आ रहा है, क्योंकि मार्केटिंग बोर्ड ने अप्रूवल लेने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन
धर्मकांटा बनने के बाद किसानों को मंडी से दूर नहीं जाना पड़ेगा। गेहूं, धान के सीजन में जो लोडिंग ट्रक होंगे उनका वजन भी मंडी से हो सकेगा। आढ़ती, किसानों को धर्मकांटा बनने से फायदा होगा।
जब से सब यार्ड का निर्माण हुआ है तब से मांग की जा रही है। धर्मकांटा के साथ यहां पर शेड की मांग भी है। बारिश के मौसम में यहां पर आने वाली फसल के भीग जाती है। शेड बनने के बाद फसल बारिश आने पर भीगने का डर किसानों को नहीं रहेगा।