फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dhanteras today... blessings will rain in the utensils and jewelery market

Jind News: धनतेरस आज... बर्तन और आभूषण बाजार में बरसेगी नेमत

Tue, 29 Oct 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today... blessings will rain in the utensils and jewelery market
जींद। धनतेरस को लेकर बर्तन और आभूषण बाजार पूरी तरह से तैयार हैं। दुकानदारों ने कई दिन पहले से ही बर्तन स्टॉक करना शुरू कर दिया था। वहीं, सोना-चांदी महंगा होने के बावजूद स्वर्णकारों को इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री बताते हैं धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, भूमि आदि खरीदना शुभ माना जाता है। 29 अक्तूबर को सुबह 10:32 बजे धनतेरस का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है। यह मुहूर्त अगले दिन 30 अक्तूबर को दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा। इस दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। झाड़ू माता लक्ष्मी का प्रतीक है। नवीन शास्त्री बताते हैं धनतेरस पर रसोई के लिए कोई न कोई बर्तन जरूर खरीदना चाहिए। इस दिन तांबा, पीतल और चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। स्टील, कांच, एल्युमीनियम और लोहे के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

हल्के आभूषण खरीद रहे लोग
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के उप प्रधान सुनील जिंदल ने बताया कि सोना-चांदी महंगा होने की वजह से लोग इस बार हल्के आभूषण खरीद रहे हैं। पहले लोग अंगूठी पांच ग्राम तक खरीदते थे, अब दो ग्राम तक की खरीद रहे हैं। महिलाएं सोने की चेन, अंगूठी 20 ग्राम तक खरीदती थी, लेकिन अब 5अ से 7 ग्राम तक की खरीद रही हैं। स्वर्णकारों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस पर अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 250 के आसपास सराफा दुकानें हैं। लोग शुभ मुहूर्त पर सोना-चांदी खरीद तो रहे हैं, लेकिन बहुत कम मात्रा में। आभूषण भी जो लोग ले रहे हैं, उसका वजह पहले के मुताबिक कम हो गया है। इसके अलावा धनतेरस पर चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां ज्यादा बिकने की उम्मीद है। -नरेश सोनी, जिला प्रधान, अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed