{"_id":"57474cfc4f1c1b2f07690c1b","slug":"dgp-ask-no-crime-for-shot-in-perticular-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ पर आम आदमी को भी अपराधी को मारने का हक : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ पर आम आदमी को भी अपराधी को मारने का हक : डीजीपी
Updated Fri, 27 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
अपराध मुक्त गांव की सरपंच को सम्मानित करते मुख्यातिथि
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महानिदेशक डॉ. केपी सिंह ने कहा है कि यदि कोई अपराधी महिला की इज्जत पर हाथ डालता है या किसी की संपत्ति को जलाता है तो आम आदमी को भी ऐसे अपराधी को जान से मारने का हक है। पुलिस ने तो वर्दी पहनी है, उसकी तो ड्यूटी बनती है। लेकिन आम आदमी भी ऐसी स्थिति में कोई कदम उठा सकता है। हर किसी को अपनी रक्षा करने का हक है। रोहतक रोड स्थित विष्णु गार्डन में ‘पंचायती राज में पुलिस की भूमिका’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वीरवार को डीजीपी ने यह बात कही। इस दौरान विधायक प्रेमलता, विभिन्न खाप प्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
यहां बाहर के लोग आकर ही करते हैं लड़ाई
डॉ. केपी सिंह ने कहा कि अगर आगे प्रदेश में कोई उपद्रव की कोशिश करेगा तो उपद्रवियों को कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पहले भी हस्तिनापुर और इंद्रप्रस्थ की लड़ाई का केंद्र हरियाणा को बनाया गया था। यहां बाहर के लोग ही आकर लड़ाई करते हैं। ऐसे में अब भी जो लोग यूपी से आकर यहां लड़ाई करवाना चाहते हैं, पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी। गौरतलब है कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक यूपी से हैं और उन्होंने आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कानून के हाथ बहुत लंबे हैं और ताना बाना बिगाड़ने वालों को देर-सवेर कानून के दायरे में आना ही पड़ता है। डीजीपी ने कहा कि जहां अमन और शांति होती है, वहीं विकास होता है। सोनीपत जिले के आठ बच्चों ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है।
रोजगार के लिए अपनाएं हुनर
डीजीपी ने कहा कि रोजगार के लिए युवाओं को हुनर देने की जरूरत है। दिल्ली में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को भटकने से बचाने के लिए हुनर सिखाएं।
विज्ञापन
नशे की लत, कट्टे का शौक, गीदड़ की जिंदगी, कुत्ते की मौत
कार्यक्रम के दौरान हिसार रेंज के आईजी ओपी सिंह सख्त अंदाज में नजर आए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा दिया कि अपराधियों के लिए हिसार रेंज में कोई जगह नहीं है। ओपी सिंह ने कहा कि जो लोग देसी कट्टे लेकर घूमते हैं और लोगों को डराते हैं, अब उनकी दाल नहीं गलेगी। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा के गांवों में बड़े-बुजुर्गों की इज्जत होती थी, लेकिन अपराधियों ने उसे खो दिया। अब फिर से चौधरियों की चौधर बहाल करवाई जाएगी। आईजी ओपी सिंह ने शायराना अंदाज में कहा कि, नशे की लत कट्टे का शौक, गीदड़ की जिंदगी, कुत्ते की मौत। सिंह ने साफ किया हथियारों के बल पर राज पहले होता होगा, अब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सब की है और अकेली पुलिस इसमें कुछ नहीं कर सकती। ओपी सिंह के संबोधन से विधायक प्रेमलता काफी खुश नजर आईं। विधायक ने अपने संबोधन में भी इसका जिक्र किया। जिला के पुलिस अधिकारियों को चेताते हुए ओपी सिंह ने कहा कि कोई भी ऐसा काम नहीं करें, जिससे किसी व्यक्ति को उनके पास आना पड़े। यदि कोई उनके पास आया तो फिर वह वापस छोटे अधिकारियों के पास नहीं आएगा। अधिकारियों को ही फरियादी के पास जाना पड़ेगा। आईजी के कड़े तेवरों पर लोगों ने तालियां बजाईं।
कानून के हाथ इतने लंबे भी नहीं हों कि अपराधी तक पहुंच नहीं पाएं
डीजीपी के संबोधन के बाद उचाना कलां से विधायक प्रेमलता ने कहा कि डीजीपी साहब! कानून के हाथ बेशक कुछ छोटे कर दो, लेकिन फैसला जल्दी करवा दिया करो। उन्होंने कहा कि कानून के हाथ इतने लंबे हैं कि अपराधियों तक पहुंच ही नहीं पाते हैं और निर्दोष लोग जेल में पहुंच जाते हैं। जब तक उनकी बेगुनाही साबित होती है, उनकी उम्र ही निकल चुकी होती है।
खाप नेता बोले, साहब थानों में स्टेशनरी भी फरियादी लाता है
कार्यक्रम की शुरुआत खाप प्रतिनिधियों से हुई। इस दौरान बराह तपा के प्रधान कुलदीप ढांडा ने पुलिस विभाग की खामियां गिनवाते हुए कहा कि पुलिस थानों में इज्जतदार लोगों को भी जाते हुए डर लगता है। वहां बैठने तक की व्यवस्था नहीं होती। टूटे फूटे बैंच होते हैं। थानों में स्टेशनरी तक की व्यवस्था नहीं होती। कोई समझौता होता हो तो इसको लिखने के लिए कागज तक नहीं मिलता। ढांडा ने कहा कि यदि पुलिस विभाग इस खर्च को वहन नहीं कर सकता तो खाप पंचायतें इस खर्च को उठा सकती हैं। इस पर गृह सचिव रामनिवास ने कहा कि वे चंडीगढ़ जाते ही स्टेशनरी के लिए बजट जारी कर देंगे। वहीं बैंचों के लिए प्रस्ताव भेजें, इसकी भी व्यवस्था करवा दी जाएगी।
अपराध समाप्ति के लिए लोगों का सहयोग जरूरी
सर्व जाट समाज संगठन के सूबे सिंह समैण ने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना पुलिस अपराध को नहीं रोक सकती। पंजाब का आतंकवाद समाप्त करने के लिए भी लोगों ने ही सहयोग दिया था। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों को सरकारी कार्यालयों में सम्मान मिलना चाहिए, ताकि वे प्रशासन की मदद कर सकें।
शादियों में फायरिंग पर लगे रोक
कार्यक्रम में कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने कहा कि शादियों में फायरिंग पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए। इससे कई बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कंडेला ने सुझाव दिया कि शादियों में रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना चाहिए।
जिला प्रशासन के काम को सराहा
वक्ताओं ने जिला प्रशासन की जमकर तारीफ की। स्वयं विधायक प्रेमलता ने डीसी विनय सिंह और एसएसपी राकेश आर्य की कार्यप्रणाली को काफी सराहा।
अपराध मुक्त गांवों के सरपंच सम्मानित
कार्यक्रम में ऐसे दस गांवों के सरपंचों को सम्मानित किया गया, जहां पिछले छह महीने में अपराध नहीं हुआ है। इनमें मांडोखेड़ी, खुंगा, बहबलपुर, रोजखेड़ा, बागनवाला, गेंडाखेड़ा, नेपेवाला, आलनजोगी खेड़ा आदि पंचायतें शामिल रहीं।
गृह सचिव बोले, अपराध मुक्त पंचायतों को मिलेगा विशेष बजट
गृह सचिव रामनिवास ने कहा कि प्रदेश को अपराध मुक्त करने और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करने में ग्राम पंचायतें अहम भूमिका अदा कर सकती हैं। गांवों को अपराध मुक्त रखने वाली ग्राम पंचायतों को राज्य सरकार द्वारा एचआरडीएफ योजना के तहत विकास के लिए स्पेशल धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।