फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devotees took a dip in Pindara shrine

Jind News: श्रद्धालुओं ने लगाई पिंडारा तीर्थ में डुबकी

Tue, 27 May 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in Pindara shrine
26जेएनडी05-पांडु-पिंडारा तीर्थ पर अमावस्या पर स्नान करते हुए श्रद्धालु। संवाद
जींद। धार्मिक दृष्टि से प्रति माह अमावस्या का विशेष महत्व होता है, लेकिन सोमवार को ज्येष्ठ माह की अमावस्या विशेष संयोग में आई। हालांकि इस बार अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में संशय की स्थिति रही। इसलिए सोमवार को सोमवती अमावस्या होते हुए भी बहुत कम श्रद्धालु स्नान के लिए पिंडारा तीर्थ पहुंचे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अमावस्या की तिथि मंगलवार तक रहेगी। सोमवार को श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान किया और पिंडदान कर पितृ तर्पण किया और सुखद भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

ऐतिहासिक पिंडतारक तीर्थ पर सोमवार दोपहर श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान कर पिंडदान किया। इस मौके पर दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया और सूर्यदेव को जल अर्पण करके सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पिंडतारक तीर्थ के संबंध में किंवदंती है कि महाभारत युद्ध के बाद पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पांडवों ने यहां 12 वर्ष तक सोमवती अमावस्या की प्रतीक्षा में तपस्या की। बाद में सोमवती अमावस के आने पर युद्ध में मारे गए परिजनों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। तभी से यह माना जाता है कि पांडु पिंडारा स्थित पिंडतारक तीर्थ पर पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष मिल जाता है। महाभारत काल से ही पितृ विसर्जन की अमावस्या विशेषकर सोमवती अमावस्या पर यहां पिंडदान करने का विशेष महत्व है। यहां पिंडदान करने के लिए विभिन्न प्रांतों के लोग श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं ने यहां खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि ज्येष्ठ अमावस्या की तिथि 26 मई सोमवार को दोपहर 12:11 बजे शुरू हुई और 27 मई को सुबह 8:31 बजे पर समाप्त होगी। श्रद्धालुओं ने वट सावित्री व्रत भी रखा। सोमवती अमावस्या पर पितरों को तर्पण देने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और परिजनों पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। यह दिन आध्यात्मिक शुद्धि, प्रार्थना करने और दान के कार्य करने के लिए समर्पित है।

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, तर्पण, पिंडदान, जप-तप और पूजन सहित दान करने का विधान है। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन तर्पण करने से पितृ सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं।

26जेएनडी05-पांडु-पिंडारा तीर्थ पर अमावस्या पर स्नान करते हुए श्रद्धालु। संवाद

26जेएनडी05-पांडु-पिंडारा तीर्थ पर अमावस्या पर स्नान करते हुए श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed