फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devotees performed Pind Daan on Falgun Amavasya

Jind News: फाल्गुन अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान

Fri, 28 Feb 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed Pind Daan on Falgun Amavasya
27जेएनडी10: मेले में खरीददारी करते हुए श्रद्धालु। संवाद
जींद। पांडु पिंडारा स्थित पिंडतारक तीर्थ पर वीरवार को फाल्गुन अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान करने के बाद पिंडदान किया। ऐतिहासिक पिंडतारक तीर्थ पर बुधवार शाम को श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे और पूरी रात धर्मशालाओं में सत्संग और कीर्तन का आयोजन चलता रहा। वीरवार को अल सुबह से ही श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान और पिंडदान शुरू कर दिया जो मध्यांह के बाद तक चलता रहा। इस मौके पर दूर दराज से आएं श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया और सूर्यदेव को जलार्पण करके सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर की खरीददारी

पिंडारा तीर्थ पर फाल्गुन अमावस्या पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। तीर्थ पर जगह-जगह लोगों ने सामान बेचने के लिए फड़े लगाई हुई थी। जिस पर बच्चों और महिलाओं ने खरीदारी की। बच्चों ने जहां अपने लिए खिलौने खरीदे तो वहीं बड़ों ने भी घर के लिए सामान खरीदे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पिंडारा तीर्थ पर पुलिस कर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन

---क्या है महत्व

पिंडतारक तीर्थ के संबंध में किंवदंती है कि महाभारत युद्ध के बाद पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पांडवों ने यहां 12 वर्ष तक सोमवती अमावस्या की प्रतीक्षा में तपस्या की। बाद में सोमवती अमावस्या के आने पर युद्ध में मारे गए परिजनों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। तभी से यह माना जाता है कि पांडु पिंडारा स्थित पिंडतारक तीर्थ पर पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष मिल जाता है। महाभारत काल से ही पितृ विसर्जन की अमावस्या, विशेषकर सोमवती अमावस्या पर यहां पिंडदान करने का विशेष महत्व है। यहां पिंडदान करने के लिए विभिन्न प्रांतों के लोग श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन भूतेश्वर मंदिर के पुजारी महेश शांडिल्य ने बताया कि फाल्गुन मास की अमावस्या को शिव खप्पर पूजा करने का विधान है। यह पूजा दुखों को नष्टकर सुखमय जीवन जीने की एक आध्यात्मिक पद्धति है। इस दिन पूरे विधि विधान से पूजा पाठ करने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होते हैं। जिससे दरिद्रता का नाश होता है। दुख खत्म होते हैं और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

27जेएनडी10: मेले में खरीददारी करते हुए श्रद्धालु। संवाद

27जेएनडी10: मेले में खरीददारी करते हुए श्रद्धालु। संवाद

27जेएनडी10: मेले में खरीददारी करते हुए श्रद्धालु। संवाद

27जेएनडी10: मेले में खरीददारी करते हुए श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed