फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devotees from every corner of the country will reach Agroha fair on October 7: Goyal

सात अक्तूबर को अग्रोहा मेले में देश के हर कोने से पहुंचेंगे श्रद्धालु : गोयल

Sun, 28 Sep 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Devotees from every corner of the country will reach Agroha fair on October 7: Goyal
28जेएनडी33-गांधी नगर में अग्र बंधुओं की बैठक को संबोधित करते राजकुमार गोयल। स्रोत संस्था
जींद। सात अक्तूबर को अग्रोहा धाम अग्रोहा में भव्य राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में देश के हर कोने से श्रद्धालु भाग लेंगे। अग्रोहा धाम अग्रोहा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने दिया। गोयल गांधी नगर में अग्रवाल समाज के लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


गोयल ने बताया कि इस राष्ट्रीय मेले में महा ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी, भजन गायक कन्हैया मितल, सुभाष चंद्रा, कई राज्यों के कैबिनेट मंत्री, अग्रवाल समाज के कई राष्ट्रीय नेता प्रमुख तौर पर शिरकत करेंगे। यह राष्ट्रीय मेला अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की देख रेख में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को सुबह शक्ति सरोवर स्नान, भव्य कलश यात्रा व छप्पन भोग का कार्यक्रम रहेगा। इसी दिन दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उसके बाद ध्वजारोहण के साथ विशाल सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे जो समाज हित और राष्ट्र हित को लेकर गहन मंथन करेंगे। मेले में समाज हित में कार्य करने वाली देश प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

इस मौके पर डॉ. सुशील मंगला, सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, सुनील गोयल, सुशील सिंगला, राजेश गोयल, बजरंग सिंगला, सतीश गोयल, जयभगवान सिंगला और गोपाल जिंदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed