{"_id":"57c728b74f1c1b78292cb4d8","slug":"devlopment-jind-just-lice-ncr-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एनसीआर की तर्ज पर होगा जींद का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एनसीआर की तर्ज पर होगा जींद का विकास
jind
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
विकास योजनाओं पर अधिकारियों से चर्चा करते डीसी विनय सिंह।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद का विकास अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर होगा। इसके लिए अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की विकास योजनाओं के प्रस्ताव पांच सितंबर तक भेजने हैं। डीसी विनय सिंह ने अधिकारियों को तय समय में प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए हैं, ताकि इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिल सके। लघु सचिवालय में हुई बैठक में डीसी विनय सिंह ने कहा कि जींद जिले को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल किए जाने से इस जिले में विकास की अनेक परियोजनाएं शुरू हो सकती हैं। अधिकारी अपने-अपने विभाग की विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर लें। इन्हें सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। डीसी ने एक-एक कर लगभग सभी विभागाध्यक्षों से इस संबंध में विस्तार से चर्चा की।
16 करोड़ रुपये सीवरेज लाइन का प्रस्ताव
मीटिंग में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के अधिकारियों ने डीसी को बताया कि हुडा सेक्टरों में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए 16 करोड़ रुपये की लागत का एक प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा है। इसी प्रकार से सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला में 170 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है।
निजी भवनों में चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों की बनाएं सूची
डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप- स्वास्थ्य केंद्र निजी भवनों में चल रहे हैं, उनकी सूची तैयार करें। नए भवन बनवाने के लिए पांच सितंबर तक प्रस्ताव तैयार कर भिजवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
अंडर पास के लिए 20 करोड़ स्वीकृत
पानीपत-जींद रेलवे लाइन पर बनने वाले रेलवे अंडर ब्रिज के लिए 20 की राशि स्वीकृत हो चुकी है। मीटिंग में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि पुल के निर्माण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।