{"_id":"66d0d88bd67ad74eb9018fb4","slug":"despite-opposition-mobile-tower-is-being-installed-in-residential-area-jind-news-c-199-1-sroh1006-122205-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विरोध के बाद भी रिहायशी क्षेत्र में लग रहा मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विरोध के बाद भी रिहायशी क्षेत्र में लग रहा मोबाइल टावर
Fri, 30 Aug 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी07-लोको प्राइवेट कॉलोनी में लगाया गया अवैध मोबाइल टॉवर। संवाद
जींद। लोको प्राइवेट कॉलोनी के पास रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर काम रुकवा दिया था। कंपनी को काम बंद रखने के निर्देश दिए थे, मगर ठेकेदार प्रशासन के आदेशों की अवहेलना कर रहा है।
अब नगर परिषद ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीसी मोहम्मद इमरान रजा को पत्र भेजकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने और पुलिसबल उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पुलिस की मौजूदगी में मोबाइल टावर का कार्य रुकवाया जाएगा। हालांकि कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो वे खुद मोबाइल टावर हटाने पहुंच जाएंगे।
कॉलोनीवासी मेघराज, नीकू, राधेश्याम, बबलू, सुनील, मनोज शर्मा, संदीप, राजेश, नरेश और सुनील का कहना है कि पिछले दिनों वह डीसी जींद को मिले थे। उन्होंने शिकायत में बताया था कि लोको प्राइवेट कॉलोनी के पास रिहायशी एरिया में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है, जबकि रिहायशी एरिया में मोबाइल टावर नहीं लगवाया जा सकता। मोबाइल टावर के कई दुष्प्रभाव हैं। मोबाइल टावर से निकलने वाली किरणें गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक है। मानव जाति के साथ पशुओं पर भी इसका घातक असर पड़ता है। टावर पर बिजली गिरने का भी खतरा बना रहा है। मोबाइल टावर कैंसर, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों को जन्म देता है। ऐसे में रिहायशी एरिया में रह रहे लोगों के लिए खतरा बना रहेगा। उन्होंने डीसी से मांग की कि इस टावर को यहां से हटाकर दूर दराज खाली जगह पर लगवाया जाए।
विज्ञापन
लोको प्राइवेट कॉलोनी में अवैध टावर लगाने के बारे में शिकायत मिली थी। इसके बाद मौके पर जाकर टावर का कार्य रुकवा दिया था, लेकिन उसके बाद भी काम चल रहा है, जोकि प्रशासन के आदेशों की अवहेलना है। अब टावर हटाने के लिए डीसी से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने और पुलिसबल उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा है। -ऋषिकेश चौधरी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, जींद।