Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy Speaker Dr. Krishna Middha arrived at the Mini Secretariat in an e-rickshaw.

Jind News: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ई-रिक्शा से पहुंचे लघु सचिवालय

Sat, 16 May 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Deputy Speaker Dr. Krishna Middha arrived at the Mini Secretariat in an e-rickshaw.
15जेएनडी03-ई-रिक्शा में सवार होकर लघु सचिवालय जाते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा शुक्रवार को ई-रिक्शा में सवार होकर लघु सचिवालय पहुंचे। उनके ई-रिक्शा से लघु सचिवालय पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर डॉ. मिड्ढा ने प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर पेट्रोल-डीजल की बचत करना समय की मांग है। हर व्यक्ति छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार देशवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी आगे बढ़कर इसे व्यवहार में अपनाना चाहिए। यदि लोग छोटी दूरी के लिए निजी वाहनों की बजाय ई-रिक्शा या सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें तो ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों कम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
35 रुपये की टिकट लेकर बस से उचाना पहुंचे विधायक देवेंद्र अत्री

उचाना (जींद )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील पर शुक्रवार को भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री जींद से बस में सफर करके उचाना पालवां बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने 35 रुपये की टिकट भी ली। यहां से अत्री ऑटो से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचे और जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद वापस बस से जींद लौट आए। बस में उन्होंने छात्राओं से भी बातचीत की।
जनता दरबार में विभिन्न गांव के लोग बिजली, पानी, तहसील संबंधित शिकायतें लेकर आए थे। विधायक ने समस्याएं सुन अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। बस में विधायक के साथ मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, यशपाल कसूहन, निजी सचिव अशोक कुमार, गौरव अत्री ने सफर किया।
विधायक ने कहा कि वे पीएम की अपील पर अमल करते हुए जींद से बस में उचाना आए हैं। ईंधन बचत राष्ट्रहित में आवश्यक है। देशवासियों ने मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी को हराया है। राष्ट्र हित में जो भी होगा, उसमें वे आगे बढ़ेंगे।

----- ------------------------ ------------

इधर, 100 मीटर दूर प्रशिक्षण केंद्र तक सरकारी कार से पहुंचीं सीएमओ

जींद। डिप्टी स्पीकर और विधायक सार्वजनिक वाहनों में यात्रा कर जहां पीएम के विचार को प्रासंगिक बताते दिखे, वहीं जींद में ही अस्पताल परिसर में अपील बेअसर दिखा। सीएमओ डॉ. सुमन कोहली अपने कार्यालय से महज 100 मीटर दूर स्थित प्रशिक्षण केंद्र तक सरकारी कार से पहुंचीं। इंटरनेट मीडिया पर पूरे दिन उनका वीडियो वायरल होता रहा।
अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि सीएमओ कार्यालय से प्रशिक्षण केंद्र तक पैदल पहुंचने में मुश्किल से एक-दो मिनट का समय लगता है। इतनी कम दूरी के लिए वाहन का प्रयोग अनावश्यक था। इससे ईंधन की बर्बादी के साथ गलत संदेश भी जाता है। इस मामले में सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने बात की तो उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed