फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy Chief Minister paved the way for the stalled development works of the Zilla Parishad

जिला परिषद के रुके विकास कार्यों को लेकर उप मुख्यमंत्री ने निकाला रास्ता

Sat, 24 Oct 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister paved the way for the stalled development works of the Zilla Parishad
कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का नियम तोड़कर उमड़ी भीड़। - फोटो : Jind
जिला परिषद द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्य अब शुरू हो सकेंगे। जिला परिषद में राशि आवंटन को लेकर 24 अगस्त को बैठक हुई थी, जिसमें सभी पार्षदों ने चेयरपर्सन प्रवीण देवी घणघस को बजट खर्च करने के अधिकार दिए थे, लेकिन विभाग ने इस पर रोक लगा दी थी। अब उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्षदों के साथ बैठक कर तय किया है कि सभी वार्डों में बराबर राशि बांटी जाए। जिला परिषद के पास फिलहाल करीब पांच करोड़ 34 लाख रुपये की राशि है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए जेजेपी के जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी की शिकायत पर जिले में जिप द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद 24 अगस्त को हुई मीटिंग को ही विभाग के निदेशक द्वारा स्वीकृति नहीं दी गई। ऐसे में पांच करोड़ 34 लाख रुपये की राशि खर्च नहीं हो पा रही थी। इससे जिले का विकास प्रभावित हो रहा था। अब उपमुख्यमंत्री द्वारा सभी वार्डों में बराबर राशि बांटने के फैसले के बाद यह राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

जिप के विकास कार्यों के सवाल को टालते रहे उपमुख्यमंत्री
जींद में महिला पंचायत प्रतिनिधियों को स्कूटी वितरण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला से बार-बार जिला परिषद के विकास कार्यों पर लगी रोक के बारे में पूछा गया, तो वे हर बार सवाल को टालते रहे। इसके बाद पार्षदों के साथ हुई बैठक में बराबर राशि वितरण का फैसला किया गया। जिला परिषद की चेयरपर्सन प्रवीण देवी घणघस के अनुसार उन्हें बराबर राशि बांटने में कोई दिक्कत नहीं है। इससे विकास कार्य शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटकड़ गांव के रोड से हटेगा अवरोध
इस दौरान खटकड़ गांव में राजमार्ग के साथ लगते गांव की सड़क पर लगाए गए अवरोध पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह अवरोध हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि टोल बचाने के लिए काफी वाहन खटकड़ा गांव से होकर निकलते हैं। इस पर कुछ लोगों ने अवरोध लगा दिया था। वहीं वाहन चालकों का कहना है कि टोल कंपनी द्वारा यह अवरोध लगाया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा ने बनाई कार्यक्रम से दूरी
बेशक लघु सचिवालय में प्रदेश सरकार द्वारा महिला पंचायत प्रतिनिधियों को स्कूटी वितरित की गई, लेकिन इसमें भाजपा के पदाधिकारी व अन्य नेता शामिल नहीं हुए। जींद में भाजपा के ही विधायक हैं। वे भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
इसी सप्ताह हटेगी विकास कार्यों से रोक
वहीं कार्यक्रम में पहुंचे विकास एवं पंचायत विभाग के मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने अमर उजाला को बताया कि विकास कार्यों पर लगी रोक की जांच रिपोर्ट उन्हें मिल चुकी है और जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा। वहीं सूत्रों के अनुसार इसी सप्ताह मंगलवार तक रोक हटाने के आदेश जारी किए जा सकते हैं।

अधिकारियों के सामने टूटा शारीरिक दूरी का नियम
बेशक कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार तमाम हिदायतें बरने का दावा कर रही है, लेकिन शनिवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को स्कूटी बांटने के कार्यक्रम में अधिकारियों के सामने ही शारीरिक दूरी का नियम तोड़ा गया। हालांकि प्रशासन द्वारा उचित दूरी के हिसाब से कुर्सी लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यह इंतजाम नाकाफी साबित हुए और एक साथ काफी भीड़ बढ़ गई।

 जिला पार्षदों और अधिकारियों के साथ बैठक करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।

जिला पार्षदों और अधिकारियों के साथ बैठक करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed