फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dengue knocked in the district, report of youth resident of Kandela positive

जिले में डेंगू ने दी दस्तक, कंडेला निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 27 Jul 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dengue knocked in the district, report of youth resident of Kandela positive
खाली प्लाटों में पड़े टायरों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। जिले में डेंगू ने दस्तक दे ही दी है। गांव कंडेला में एक युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। मलेरिया के डिप्टी सिविल सर्जन ने एसएमओ कंडेला को पूरे गांव में बुखार पीड़ितों के सैंपल लेने तथा फॉगिंग के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा पूरे गांव में घर-घर जाकर जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में पिछले वर्ष डेंगू के 622 मामले सामने आए थे। इन मामलों को देखते हुए ही जिला स्वास्थ्य विभाग ने मई महीने से ही हर घर में जाकर जांच अभियान शुरू कर दिया था। पिछले तीन महीने से स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर खड़े पानी की जांच कर रहे हैं। इसमें अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों को 128 से अधिक स्थानों पर लार्वा मिल चुका है, जिसे नष्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की पूरे जिले में 184 टीमें काम कर रही हैं, जो प्रतिदिन शहर की विभिन्न कॉलोनियों तथा गांवों में जाकर बुखार पीड़ितों की स्लाइड बना रही हैं तथा किसी बर्तन में पानी खड़ा मिलने पर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

112 लोगों को जारी किए जा चुके हैं नोटिस
स्वास्थ्य विभाग ने शहर में डेंगू जांच की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 10 ब्रीडिंग चेकर लगाए हैं, जो शहर में घर-घर जाकर मच्छरों के लारवा की जांच करेंगे। अब तक जींद शहर में 128 जगह लार्वा मिला है और 112 मकान व दुकान मालिकों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिला में अब तक 77000 के करीब बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लिए जा चुके हैं। सभी निजी अस्पतालों को भी निर्देश दिए हैं कि उनके पास यदि कोई संभावित डेंगू मरीज आता होता है तो उसकी नागरिक अस्पताल में जांच करवाई जाए क्योंकि निजी अस्पताल की जांच मान्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कंडेला में एक डेंगू पॉजिटिव मामला मिला है। पूरे गांव में बुखार पीड़ित लोगों के सैंपल करवाने के आदेश सीएचसी कंडेला की एसएमओ को जारी किए गए हैं। इसके अलावा गांव में फॉगिंग भी करवाई जाएगी। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को अपने घरों के आसपास कई दिन पानी नहीं खड़ा रहने देना चाहिए। उन्होंने लोगों से रविवार को ड्राई-डे मनाने की अपील भी की।
-डॉ. विजेंद्र ढांडा, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed