फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demonstration demanding the arrest of the accused who beat up the minor on the allegation of theft

चोरी का आरोप लगाकर नाबालिग की पिटाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 06 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding the arrest of the accused who beat up the minor on the allegation of theft
एसएसपी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते खापड़ के ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
खापड़ गांव में 27 अगस्त को चोरी का आरोप लगाकर एक नाबालिग को पीटने के वायरल हुए वीडियो के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को खापड़ गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

दिनेश खापड़ ने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी कर प्रशासन अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। इस पर एसएसपी वसीम अकरम ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दिनेश खापड़ ने कहा कि उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इसके चलते गांव की किराना की दुकानों से अनुसूचित जाति के लोगों को सामान देना भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में शिकायतकर्ता दिनेश खापड़ ने कहा कि आरोपी दबंग हैं। इन लोगों से उनको जान-माल का खतरा है। इसके चलते पीड़ित बच्चे की मां तथा उनको खुद को सुरक्षा दी जाए। आरोपी किसी भी समय पीड़ित पक्ष पर हमला कर सकते हैं। हमले की आशंका को देखते हुए कॉलोनी में पुलिस चौकी बनाई जाए। एससी-एसटी एक्ट के तहत आर्थिक सहायता दी जाए। गांव की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक गांव का दौरा करें। इस मामले की जांच किसी आईपीएस अधिकारी से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले अन्य में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। क्योंकि गांव के दबंग लोग पीड़ित परिवार व शिकायतकर्ता पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको गांव से निकालने के लिए भी धमकियां दी जा रही है। गांव में आरोपियों ने मुनादी करवाकर उनके समाज का सामाजिक बहिष्कार किया है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में उनको दुकानदारों ने किराना का सामान देना भी बंद कर दिया है। उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि इस मामले में सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, ताकि उनके समाज के लोग गांव में आसानी से गुजारा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed