फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demolition at Dera Baba Premdas of Kharanti village at night

जमीन को लेकर खरेंटी गांव के डेरा बाबा प्रेमदास में रात को तोड़फोड़

Thu, 25 Jun 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demolition at Dera Baba Premdas of Kharanti village at night
पुलिस को शिकायत देने जुलाना थाना पहुंचे मंहत। - फोटो : Jind
खरेंटी गांव में डेरा बाबा प्रेमदास में रात को चार बदमाशों ने घुसकर तोड़फोड़ की और महंत के साथ गाली-गलौज किया। बदमाशों ने डेरे में रखा कूलर व बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। महंत ने आरोप लगाया कि डेरे में तोड़फोड़, गाली-गलौज व उसे जान से मारने का प्रयास डेरे की 20 एकड़ जमीन को लेकर किया गया है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

महंत कैलाश नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को डेरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया। दरवाजा नहीं टूटा तो चहारदीवारी लांघकर चार युवक डेरे के अंदर आ गए। चारों बदमाशों ने डेरे में रखे कूलर को तोड़ दिया। इसके बाद डेरे में खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके साथ गाली-गलौज किया गया तथा जान से मारने का प्रयास भी किया गया। उसने इसकी शिकायत 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। महंत ने बताया कि डेरे की 20 एकड़ जमीन है। गांव के एक व्यक्ति ने तीन-चार एकड़ जमीन पर नाजायज रूप से कब्जा किया है। 10-15 दिन पहले भी उस व्यक्ति ने उसके साथ गौली-गलौज व झगड़ा किया था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। महंत कैशल दास के साथ पुलिस थाने में शिकायत देने के लिए महंत ज्ञानदास धनाना, स्वामी ताजाराम व बाबा राजबीर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed