फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to withdraw appreciation letter from alleged social worker

Jind News: कथित समाजसेविका से प्रशंसा पत्र वापस लेने की मांग

Thu, 01 Feb 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 01 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw appreciation letter from alleged social worker
सफीदों। नरवाना में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस पर एक समाजसेविका को प्रशासन के सम्मानित करने के मामले में डीसी मोहम्मद इमरान रजा को शिकायत दी गई है। शिकायत में रेखा से प्रशंसा पत्र वापस लेने और सूची में कथित समाजसेविका का नाम डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ जांच करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सफीदों विधानसभा के बिटानी गांव निवासी ललित कुमार ने डीसी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि यह महिला चालबाज है जो समाजसेवी होने का झूठा ढिंढोरा पीटती रहती है। लोगों पर झूठे मामले दर्ज करवाती है। उसके बाद लोगों से पैसे ऐंठती है। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि नरवाना प्रशासन की तरफ से उसे सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन साल पहले महिला के खिलाफ लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2021 में सफीदों के सुनील नामक व्यक्ति ने उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया। इस मामले में महिला थाना पुलिस जींद ने उसके खिलाफ 182 के तहत मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि महिला के बड़े भाई ने भी शपथ पत्र देकर बताया था कि उसकी बहन झूठे मामले दर्ज करवाती है और लोगों से पैसे ऐंठती है। वर्ष 2015 में शहर थाना हिसार में महिला ने पांच-छह लोगों पर दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था। इसी तरह वर्ष 2020 में पैसे ऐंठने की नियत से झूठा दर्ज करवाया था, जिस पर जांच के बाद मामला खारिज हो गया था। वर्ष 2012 में भी शहर थाना रोहतक में भी आरोपी महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी थी, जिससे व्यक्ति ने झूठे आरोपों के चलते आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने डीसी से गुहार लगाई है कि आरोपी महिला से प्रशंसा पत्र वापस लिया जाए और सम्मानित करने वालों की सूची में नाम डालने वाले की जांच की उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed