फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to run closed trains

Jind News: बंद रेलगाड़ियों को चलाने की मांग

Thu, 29 Aug 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Demand to run closed trains
28जेएनडी04-मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, दिल्ली डिवीजन में पहुंचे एसोसिएशन पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
जींद। एक के बाद एक ट्रेनों को रद्द करने के रेलवे के फैसले से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। इसको लेकर दैनिक रेलयात्री वेलफेयर एसोसिएशन ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, दिल्ली डिवीजन और उत्तर रेलवे के प्रधान कार्यालय में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया। उन्होंने ट्रेनों को चलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश पांचाल और सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में गाड़ी संख्या 04432/04425, 14023/14024 बंद पड़ी है। 14623/14624 भी चार से 14 दिन के लिए बंद हो रही है, इसलिए रेल अधिकारियों से मांग की गई कि कम से कम 14023/14024 को बहाल कर दिया जाए। यह गाड़ी बहाल हो जाती है तो जींद से रोहतक दिल्ली जाने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। इस पर अधिकारियों ने काफी सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




यह ट्रेनें चल रही हैं रद्द

रेलवे प्रबंधन ने जींद से गुजरने वाली दो पैसेंजर और डीएमयू ट्रेनों को 12 अगस्त से रद्द किया हुआ है। 12 अगस्त से 04432 जाखल-दिल्ली, 04425-26 दिल्ली-नरवाना रद्द रहेंगी जबकि 14023-24 दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू को रद्द चल रही हैं। इनके अलावा 04431 दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेनें को जाखल से जींद तक बिना स्टॉप चलाया जा रहा है। उसके बाद उसे जींद जंक्शन से पैसेंजर बनाकर सुबह सात बजे दिल्ली के लिए रवाना किया जा रहा है। दिल्ली जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर-2 पर मरम्मत का कार्य चलने से रद्द किया गया है। यह ट्रेनें 25 सितंबर तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed