{"_id":"66e9e579c1a8da773b020504","slug":"demand-to-increase-seating-capacity-in-library-one-weeks-time-given-jind-news-c-199-1-jnd1001-123163-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लाइब्रेरी में बैठने की सीट बढ़वाने की मांग, एक सप्ताह का दिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लाइब्रेरी में बैठने की सीट बढ़वाने की मांग, एक सप्ताह का दिया समय
Wed, 18 Sep 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय लाइब्रेरी में सीट बढ़वाने की मांग को लेकर किसान छात्र एकता संगठन ने मंगलवार को कुलपति डॉ. रणपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। वीसी रणपाल सिंह ने जल्द ही सीट बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया है।
संगठन की प्रधान वंदना कंडेला ने बताया कि लाइब्रेरी में बैठने के लिए सीट नहीं हैं, क्योंकि छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में लगभग 5000 छात्र हैं, जबकि लाइब्रेरी में सीट छात्रों की संख्या के दस प्रतिशत के बराबर भी नहीं है। एक-एक कक्षा में छात्रों की संख्या कम से कम 60 है। संगठन महासचिव विकास ने बताया कि लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में पहले ही सीट कम है। साथ ही उसमें न्यूज पेपर रूम और मैगजीन रूम जोड़ दिए। इससे लाइब्रेरी में व्यवस्था बिगड़ गई है। अभिषेक जुलाना ने कहा कि एक सप्ताह में विश्वविद्यालय के अंदर कोई अन्य रूम रीडिंग के लिए दिया जाए, अन्यथा प्रदर्शन किया। अवसर पर शुभम, सोनू, कीर्ति, दीक्षा, आकाश, मनदीप लाडी, अनिल तुसामड, दिव्या, स्नेहा, रोहित, मोहित, ज्योति, नेहा मौजूद रहे।